Baaghi 4 Box Office Records: संजय दत्त की 7वीं सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बनी बागी 4, इन 3 मूवीज के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा

Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर स्लो हो चुकी है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. इसने भारत में 53 करोड़ के करीब कमाई की. इसी के साथ संजय दत्त की इन 3 फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और हरनाज कौर संधू स्टारर बागी 4 साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. हालांकि एक्शन ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित, एक्शन-एंटरटेनर को 80 करोड़ के बजट में बनाया गया था. इसने भारत में अब तक 53.29 करोड़ और वर्ल्डवाइड 77.58 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ मूवी ने संजय दत्त की इन फिल्मों के रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया.

संजय दत्त की इन फिल्मों के रिकॉर्ड को बागी 4 ने तोड़ा

बागी 4 की कमाई की स्पीड अब बॉक्स ऑफिस पर स्लो हो गई है. फिल्म ने अब तक घरेलू बाजार में 53.29 करोड़ कमाए है. इसी के साथ एक्शन ड्रामा ने साल 2009 में रिलीज हुई ऑल द बेस्ट, साल 2022 में रिलीज हुई शमशेरा और 2011 में आई डबल धमाल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. अब इसकी नजर सम्राट प्रथ्वीराज पर है. इसी के साथ मूवी संजय दत्त की 7वीं सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन गई.

भारत में संजय दत्त की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में में बागी 4 इस नंबर पर

  • केजीएफ चैप्टर 2 हिंदी (2022): 434.62 करोड़
  • अग्निपथ (2012): 123.05 करोड़
  • सन ऑफ सरदार (2012): 105.03 करोड़
  • कलंक (2019): 81 करोड़
  • लगे रहो मुन्नाभाई (2006): 74.88 करोड़
  • सम्राट पृथ्वीराज (2022): 68 करोड़
  • बागी 4 (2025): 53.29 करोड़
  • डबल धमाल (2011): 47 करोड़
  • शमशेरा (2022): 43 करोड़
  • ऑल द बेस्ट (2009): 41.41 करोड़

बागी 4 के बारे में

बागी 4 फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है, जो 2016 में टाइगर और श्रद्धा कपूर स्टारर बागी के साथ शुरू हुई थी. एक्शन थ्रिलर में सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और शीबा आकाशदीप साबिर जैसे कलाकारों की टोली है. कहानी और स्टोरीलाइन साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है. इसका निर्देशन ए हर्षा ने किया है और निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं.

यह भी पढ़ें- Salman Khan: 7 साल तक सलमान खान रहे दर्द भरी बीमारी से जूझते, कहा- इस बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा लोग आत्महत्या कर लेते हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >