Azaad Box Office Collection Day 4: रवीना टंडन की बेटी का नहीं चला जादू, आजाद हिट हुई या फ्लॉप, जानें चार दिन की कमाई

Azaad Box Office Collection Day 4: अमन देवगन और राशा थडानी की फिल्म आजाद बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही. फिल्म पैसे कमाई करने में फेल हो गई. चार दिन में मूवी ने बेहद कम कमाई की. चलिए आपको टोटल कलेक्शन बताते हैं.

Azaad Box Office Collection Day 4: अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘आजाद’ के साथ कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी रिलीज हुई थी. अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी आजाद को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ रहा है. फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रही और कोई खास कमाई नहीं कर पाई. अपने पहले वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हो गई. आइए आपको बताते हैं चार दिनों में फिल्म की टोटल कमाई कितनी हो गई.

आजाद ने चौथे दिन की इतनी कमाई

आजाद को बॉक्स ऑफिस पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. अमन देवगन और राशा थडानी ने इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है. राशा, रवीना टंडन की बेटी है और अमन, अजय देवगन भतीजा है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. शनिवार को मूवी ने 1.3 करोड़ रुपये, रविवार को 1.85 करोड़ रुपये और पहले सोमवार को 0.09 करोड़ रुपये की कमाई की. टोटल कमाई फिल्म ने 4.74 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

आजाद का डे वाइज कलेक्शन

  • आजाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 1.5 करोड़ रुपये
  • आजाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 1.3 करोड़ रुपये
  • आजाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 1.85 करोड़ रुपये
  • आजाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन-  0.53 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 5.08 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही आजाद

अभिषेक कपूर की पिछली रिलीज हुई फिल्में काई पो चे और केदारनाथ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. काई पो चे से सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में कदम रखा था. जबकि केदारनाथ में सुशांत के साथ सारा अली खान नजर आई थी. काई पो चे ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबिक केदारनाथ ने भारत में 60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. उनकी आखिरी रिलीज चंडीगढ़ करे आशिकी थी, जिसने 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म आजाद की निराशाजनक शुरुआत हुई है और कमाई करने में संघर्ष कर रही है.

यह भी पढ़ें- Azaad Box Office Collection Day 2: वीकेंड में फुस्स हुई राशा थडानी की फिल्म, कमाए महज इतने करोड़

यह भी पढ़ें- Azaad Box Office Collection Day 1: राशा थडानी की आजाद हिट हुई या फ्लॉप, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >