Azaad Box Office Collection Day 2: वीकेंड में फुस्स हुई राशा थडानी की फिल्म, कमाए महज इतने करोड़

Azaad Box Office Collection Day 2: राशा थडानी और अमन देवगन स्टारर फिल्म आजाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसने कितना कमाया.

Azaad Box Office Collection Day 2: निर्देशक अभिषेक कपूर की नई पीरियड ड्रामा आजाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इस फिल्म से अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज था, बावजूद इसने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत की. आजाद की टक्कर कंगना रनौत की इमरजेंसी के साथ हो रही है. आइये जानते हैं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा.

आजाद ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, आजाद ने पहले दिन 1.5 करोड़ रुपये कमाए, जो उम्मीद से काफी कम है. दूसरे दिन सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर इसने महज 59 लाख कमाई. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 2.09 करोड़ रहा. शनिवार यानी 18 जनवरी, 2025 को आजाद की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 7.28 प्रतिशत थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आजाद को 100 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है.

आजाद का कलेक्शन

  • Azaad Box Office Collection Day 1: 1.5 करोड़
  • Azaad Box Office Collection Day 2: 0.59 करोड़

Azaad Total Collection: 2.09 करोड़

आजाद में यह स्टारकास्ट हैं मौजूद

आजाद का निर्माण आरएसवीपी मूवीज की ओर से किया गया है. फिल्म में राशा थडानी और अमन देवगन के अलावा अजय देवगन, डायना पेंटी, मोहित मलिक और पीयूष मिश्रा भी हैं. आजाद एक युवा स्थिर लड़के और घोड़े के बीच के अटूट बंधन को दिखाता है. मूवी का ऊई अम्मा सॉन्ग काफी पॉपुलर हुआ था. इसमें राशा के ग्लैमरस अदाओं के फैंस दीवाने बन गए थे. नेटिजन्स ने स्टारकिड के किलर लुक की तुलना रवीना टंडन से की.

यह भी पढ़ें- Azaad movie review:कई फार्मूला फिल्मों की याद दिलाती है आजाद

यह भी पढ़ें- Azaad Box Office Collection Day 1: राशा थडानी की आजाद हिट हुई या फ्लॉप, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >