Azaad Box Office Collection Day 1: राशा थडानी की आजाद हिट हुई या फ्लॉप, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

Azaad Box Office Collection Day 1: राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म आजाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म ने ओपनिंग डे पर निराशाजनक कमाई की. आइये जानते हैं कलेक्शन

Azaad Box Office Collection Day 1: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन ने फिल्म आजाद के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है. मोस्ट अवेटेड मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज से पहले ही पीरियड ड्रामाको लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज था. फैंस ने भी एक्स पर फिल्म का रिव्यू दिया और इसे सॉलिड डेब्यू बताया. आइये जानते हैं आजाद ओपनिंग डे पर क्या कमाल दिखा पाई.

आजाद ने ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

अजय देवगन, अमन और राशा थडानी स्टारर फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन काफी स्लो रहा. इसने पहले दिन सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर महज 0.89 करोड़ की कमाई की. शुक्रवार यानी 17 जनवरी 2025 को आजाद की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.85 प्रतिशत थी. मॉर्निंग शोज में महज 5.70 प्रतिशत और दोपहर के शोज में 11.99 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी. वीकेंड में कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है.

आजाद फिल्म को नेटिजन्स ने कितने दिए स्टार्स

एक्स पर नेटिजन्स ने अमन देवगन और राशा थडानी की आजाद को 3.5 की रेटिंग दी. अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला रहा है. एक यूजर ने लिखा, “आजाद शानदार हैं! एक जानवर के इर्द-गिर्द एक फिल्म लिखना और बुनना काफी कठिन होता है और #अभिषेक कपूर और उनकी पूरी टीम ने इसे कर दिखाया है… ब्लॉकबस्टर, दिल को छूने वाली फिल्म. नए कलाकार भी शानदार हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आजाद फिल्म में अजय देवगन सर ने एक बेहतरीन रोल किया है. अमन और राशा ने भी शानदार परफॉर्म किया… मस्ट वॉच.”

आजाद फिल्म को लेकर क्या बोले अजय देवगन

आजाद का रन टाइम 147:25 मिनट है. इसमें डायना पेंटी और अजय देवगन भी है. फिल्म को लेकर बात करते हुए अजय देवगन ने कहा, “इस फिल्म में 2 नए बच्चे लॉन्च किए जा रहे हैं. दोनों बहुत प्रतिभाशाली हैं. इसलिए मूवी मेरे दिल के काफी करीब है.”

यह भी पढ़ें- Azaad Review: अजय देवगन-डायना पैंटी के सामने भी फीके नहीं पड़े अमन और राशा, परफेक्ट फैमिली फिल्म है ‘आजाद’

यह भी पढ़ें- Rasha Thadani ने जान्हवी कपूर और सुहाना खान से तुलना किए जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं बस उनसे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >