आयुष्मान खुराना की इन फिल्मों का साउथ में बनेगा रीमेक, एक्टर ने जतायी खुशी

Ayushmann Khurrana- आयुष्मान खुराना ने अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली हैं. आयुष्मान ने एक से बढ़कर एक फिल्में की, जो समाज को अलग संदेश देती है. हर फिल्म में उन्होंने अलग- अलग किरदार से लोगों के दिल पर गहरा छाप छोड़ा है. अब खबर आ रही है कि उनकी अब तक की पांच सुपरहिट फिल्मों का पुनर्निमार्ण दक्षिण में किया जाएगा. इस बात से एक्टर ने खुशी जताई है.

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने शानदार एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली हैं. आयुष्मान ने एक से बढ़कर एक फिल्में की, जो समाज को अलग संदेश देती है. हर फिल्म में उन्होंने अलग- अलग किरदार निभाकर लोगों के दिल पर गहरा छाप छोड़ा है. अब खबर आ रही है कि उनकी अब तक की पांच सुपरहिट फिल्मों का पुनर्निमार्ण दक्षिण में किया जाएगा. इस बात से एक्टर ने खुशी जताई है.

Also Read: अब लॉकडाउन में पढ़ाई करेंगे आयुष्मान खुराना, शुरू कर रहे ऑनलाइन इंडियन हिस्ट्री का कोर्स

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी पांच सुपरहिट फिल्मों का पुनर्निर्माण दक्षिण में किया जाएगा. ‘अंधाधुन’ तेलुगू और तमिल में बनेगी और ‘ड्रीम गर्ल’ तेलुगू, ‘विक्की डोनर’ तमिल में बनाई गई है. इनके अलावा ‘आर्टिकल 15’ को तमिल और ‘बधाई हो’ को तेलुगू में बनाए जाने की बात पर भी विचार किया जा रहा है. बधाई हो के तेलुगु रीमेक में नागा चैतन्य लीड रोल में होंगे.

इस बारे में आयुष्मान ने आईएएनएस को बताया, ‘यह जानना काफी संतुष्टिदायक और अभिभूत कर देने वाला रहा कि मेरी कई सारी फिल्मों का पुनर्निमार्ण किया जा रहा है/गया है. मैंने हमेशा से यह माना है कि सिनेमा का असली परीक्षण यह है कि वह कितना सार्वभौमिक है क्योंकि जैसा कि हमने देखा है कि फिल्मों में भाषा, संस्कृति और सीमाओं के पार जाने की क्षमता है.’

आयुष्मान खुराना कहते हैं, ‘क्रिएटीविटी एक कोलैबोरेटिव प्रोसेस है और मैं बड़ा भाग्यशाली रहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सबसे शानदार सोच रखने वाले दिमागों के साथ मेरे बेहतरीन आर्टिस्टिक रिलेशन बने. मैं सभी विजनरी फिल्म-मेकर्स और स्क्रिप्ट-राइटर्स को भी क्रेडिट देता हूं, जिनके काम का रीमेक बनाया जा रहा है, क्योंकि यह उनके आइडिया का पॉवर दिखाता है, जिसने लैंग्वेज के बैरियर के बावजूद ऑडियंस और फिल्म निर्माताओं को अपील किया. अपने सिनेमा का मुझे हिस्सा बनाने के लिए मैं उन सबको धन्यवाद देता हूं.’

Also Read: Gulabo Sitabo Trailer: अमिताभ बच्‍चन आयुष्‍मान खुराना की ‘गुलाबो सिताबो’ का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें VIDEO

वहीं, हाल में ही अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है. फिल्म 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन ने सारा खेल बिगाड़ दिया. फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि स्थितियां कब सामान्य होंगी और फिल्में रिलीज हो पाएंगी. ऐसे में इस फिल्‍म मेकर्स ओटीटी प्‍लेटफॉर्म की ओर रुख करने का फैसला किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >