Ayushmann Khurrana Birthday: शादियों-पार्टियों में गाने से लेकर स्टारडम पाने तक, एक्टर के इंस्पायरिंग करियर के बारे में सब जानें

Ayushmann Khurrana Birthday: आयुष्मान खुराना फिल्म ड्रीम गर्ल, बाला, अंधाधुन, बधाई हो जैसी फिल्मों के लिए काफी मशहूर हैं. आज एक्टर का 40 वां जन्मदिन है. उनके बचपन का नाम निशांत खुराना था.

Ayushmann Khurrana Birthday: आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री के फाइनेस्ट और पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. वह एक्टिंग के अलावा बहुत ही बेहतरीन गायक भी हैं. एक्टर अपनी समाज से जुड़ी फिल्मों में काम करने और अपने किरदार में पूरी तरीके से ढल जाने के लिए जाने जाते हैं. आज आयुष्मान खुराना का 40वां जन्मदिन है. ऐसे में आज हम आपको एक्टर से जुड़े सभी दिलजस्प किस्सों के बारे में बताएंगे.

आयुष्मान खुराना के बारे में

आयुष्मानखुराना का जन्म 14 सितंबर, 1984 को चंडीगढ़ में एक पंजाबी-हिंदू परिवार में हुआ था. आयुष्मान का असली नाम निशांत खुराना था. लेकिन जब वह तीन साल के हुए, तब उनके माता-पिता पूनम और पी. खुराना ने उनका नाम बदलकर आयुष्मान खुराना रख दिया था.

Also Read: Ayushmann Khurrana इस महीने अमेरिका के म्यूजिक टूर पर होंगे रवाना, बोले- संगीत ने मुझे अनगिनत लोगों…

आयुष्मान खुराना के सम्मान व पुरस्कार

आयुष्मान खुराना का बचपन से ही एक्टिंग के प्रति काफी रुझान था. जब वे 5 साल के थे, तभी से एक्टर ने थिएटर ज्वाइन कर लिया था. और जब वह कॉलेज में गए, तब वह शिमला के गेयटी थिएटर में कुछ नाटकों का हिस्सा भी बने. एक्टर डीएवी कॉलेज में एक्टिव चंडीगढ़ थिएटर ग्रुप, आगाज और मंचतंत्र के संस्थापक सदस्य भी रहे. बात करें उनके पुरस्कारों की तो, आयुष्मान ने OASIS (बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी) और सेंट बेड्स, शिमला और मूड इंडिगो (IIT बॉम्बे) जैसे राष्ट्रीय कॉलेज कार्यक्रमों में पुरस्कार भी जीते. इतना ही नहीं आयुष्मान खुराना को धर्मवीर भारती की अंधा युग में अश्वत्थामा का किरदार निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला. और तो और एक्टर ने एमटीवी के शो रोडीज 2 में भी हिस्सा लिया था और विनर भी बने थे.

Also Read: Ayushmann Khurrana की फिल्मों की तरह ही दिलचस्प निजी जिंदगी, रॉयल और लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं बर्थडे ब्वॉय

शादियों पार्टियों में गाते थे आयुष्मान खुराना

खुराना ने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए कहा था क, “जब मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं, तो मैंने एक बैंड बनाया. मैंने कॉलेज फेस्ट, शादियों, पारिवारिक समारोहों में गाना शुरू किया. इसलिए मेरे पास बहुत सारी योजनाएं हैं. मेरे जीवन में योजनाओं की कोई कमी नहीं है क्योंकि मैं उस यात्रा पर रहा हूं.”

आयुष्मान खुराना की फिल्में

आयुष्मान खुराना ने साल 2012 में फिल्म विक्की डोनर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा रिस्पांस मिला. इसके बाद एक्टर नौटंकी साला, बरेली की बर्फी, हवाईजादा, शुभ मंगलम सावधान, ड्रीम गर्ल, बधाई हो, दम लगा के हईशा, बाला, आगरा का डाबरा, छोटी सी बात, ड्रीम गर्ल 2, अंधाधुन जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >