Awarapan 2 Worldwide Box Office: इमरान हाशमी की फिल्म ने रचा इतिहास, डबल डिजिट में कमाकर तोड़े कई लाइफटाइम रिकॉर्ड

‘आवारापन 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. इमरान हाशमी की फिल्म ने पहले दिन ऐसी कमाई की है, जो उनके करियर के लिए नया रिकॉर्ड बन गई. आखिर कितनी रही फिल्म की ओपनिंग? जानें पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड.

Awarapan 2 Worldwide Box Office Collection: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है. फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ था. एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने शानदार कमाई की और अब पहले दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. खास बात ये है कि ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कितनी कमाई की...

Awarapan 2 Worldwide Box Office Collection Day 1: वर्ल्डवाइड ₹28.90 करोड़ बटोरे

आवारापन 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के रोल में नजर आ रहे हैं और फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है.

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड ₹28.90 करोड़ की कमाई की है. इसमें भारत से ₹26.40 करोड़ ग्रॉस और ओवरसीज मार्केट से ₹2.50 करोड़ का कलेक्शन शामिल है. यानी फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार एंट्री मार दी है.

Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: भारत में ₹22 करोड़ नेट की कमाई

आवारापन 2 घरेलू कलेक्शन रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

भारत में ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के पहले दिन ₹22 करोड़ नेट का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹26.40 करोड़ रहा. यानी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म ने पहले ही दिन दमदार शुरुआत कर दी है.

इमरान हाशमी के लीड रोल वाली फिल्मों की बात करें तो यह उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है. इससे पहले ‘बादशाहो’ ने पहले दिन ₹12.50 करोड़ कमाए थे. अब ‘आवारापन 2’ ने इस रिकॉर्ड को करीब ₹9.50 करोड़ के बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है.

Awarapan 2 Box Office Records: पहले दिन ही कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘आवारापन 2’ की कमाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म ने पहले ही दिन कई पुरानी इमरान हाशमी फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया.

पहली ‘आवारापन’ ने अपनी पूरी रिलीज में भारत में करीब ₹13 करोड़ कमाए थे. वहीं इमरान हाशमी की पॉपुलर फिल्म ‘मर्डर’ ने भारत में करीब ₹16 करोड़ नेट और दुनियाभर में करीब ₹25 करोड़ ग्रॉस कमाए थे. ‘आवारापन 2’ ने ये दोनों आंकड़े रिलीज के पहले ही दिन पार कर लिए.

ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office: पहले दिन सनी देओल की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल? जानें रिपोर्ट कार्ड


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >