Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ दोनों ही इस समय सिनेमाघरों में चल रही हैं, लेकिन दोनों फिल्मों की कमाई में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. जहां ‘आवारापन 2’ लगातार मजबूत कमाई कर रही है, वहीं ‘बंटवारा 1947’ की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है. अब दोनों फिल्मों के 5वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं. आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितनी कमाई की.
Awarapan 2 Box Office Day 5: 100 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के पांचवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले मंगलवार यानी 5वें दिन भारत में 9.50 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल कमाई 100.50 करोड़ रुपये हो गई है.
यानी रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म की भारत में कुल ग्रॉस कमाई 120.04 करोड़ रुपये हो चुकी है. वहीं विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा है.
Awarapan 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में भी तेज रफ्तार
‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन विदेशों में करीब 2 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए. इसके साथ फिल्म की कुल ओवरसीज कमाई 23.80 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं दुनियाभर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 143.84 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये और चौथे दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे. पांचवें दिन 9.50 करोड़ रुपये जोड़ने के बाद फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.
Awarapan 2 Cast: इमरान हाशमी के साथ ये सितारे आए नजर
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म में दिशा पाटनी, शबाना आजमी और सुविंदर विक्की भी अहम भूमिका में हैं.
फिल्म की कहानी शिवम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पुराने दर्द से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है. इसी दौरान वह एक बार फिर अपराध की दुनिया में फंस जाता है और अपने लिए मुक्ति का रास्ता तलाशता है.
Batwara 1947 Box Office Day 5: 30 करोड़ के पार पहुंची सनी देओल की फिल्म
वहीं सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने भी पांचवें दिन 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले मंगलवार को 2.15 करोड़ रुपये नेट कमाए. इसके साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 30.65 करोड़ रुपये हो गई है.
फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 36.42 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. हालांकि, ‘आवारापन 2’ के मुकाबले फिल्म की कमाई काफी धीमी नजर आ रही है.
Batwara 1947 Worldwide Collection: दुनियाभर में इतनी हुई कमाई
‘बंटवारा 1947’ ने पांचवें दिन विदेशों में करीब 50 लाख रुपये ग्रॉस कमाए. इसके साथ फिल्म की कुल ओवरसीज कमाई 6.75 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं दुनियाभर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 43.17 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 13.50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये और चौथे दिन 2 करोड़ रुपये कमाए थे. पांचवें दिन 2.15 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म 30 करोड़ के पार पहुंच गई है.
Batwara 1947 Cast: ऐसी है फिल्म की कहानी
राजकुमार संतोषी के निर्देशन और आमिर खान के निर्माण में बनी ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल नजर आ रहे हैं.
फिल्म 1947 के बंटवारे की कहानी दिखाती है. कहानी में एक मुस्लिम परिवार लखनऊ से लाहौर जाता है. वहां उन्हें एक हवेली मिलती है, लेकिन उस घर में एक हिंदू बुजुर्ग महिला पहले से रहती है. इसके बाद परिवार उस महिला की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेता है और कहानी आगे बढ़ती है.
फिलहाल बॉक्स ऑफिस की इस रेस में ‘आवारापन 2’ साफ तौर पर आगे निकलती दिख रही है. फिल्म ने जहां पांच दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं ‘बंटवारा 1947’ अभी 30 करोड़ के करीब ही पहुंची है.
यह भी पढ़ें: Jannat 3: अर्जुन दीक्षित बनकर फिर लौटेंगे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने दिया अपडेट
