Awarapan 2 Release Date: इमरान हाशमी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर चल रही रिलीज डेट टलने की खबरों पर अब विराम लग गया है. फिल्म के प्रोड्यूसर विशेश भट्ट ने साफ कर दिया है कि इमरान हाशमी स्टारर यह फिल्म तय समय (14 अगस्त) पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी अपडेट दिया है.
Awarapan 2 Release Date: 14 अगस्त को ही आएगी फिल्म
इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2, 14 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है. प्रोड्यूसर विशेश भट्ट ने कहा कि फिल्म की रिलीज डेट में कभी बदलाव नहीं किया गया था और यह फिल्म तय तारीख पर ही दर्शकों के बीच पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि फिल्म के बड़े स्तर पर शूट किए गए एक्शन सीन्स को बेहतर तरीके से तैयार करने में थोड़ा ज्यादा समय लगा. इसके अलावा शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें कुछ समय के लिए ब्रेक लेना पड़ा था.
Awarapan 2 Trailer Update: इस हफ्ते रिलीज होगा ट्रेलर
विशेश भट्ट ने विशेश फिल्म्स के इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान फिल्म से जुड़े कई खुलासे किए. उन्होंने बताया कि आवारापन 2 का ट्रेलर इसी हफ्ते रिलीज किया जाएगा. इसी लाइव सेशन में इमरान हाशमी भी जुड़े और उन्होंने भी फिल्म के पोस्टपोन होने की अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को लेकर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "जो मन चाहे बोल देते हैं."
Awarapan 2 Story: शिवम पंडित की कहानी में खुलेगा बड़ा राज
फिल्म आवारापन 2 को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही रहा है कि आखिर पहली फिल्म के बाद शिवम पंडित कैसे बच गए थे. अब इमरान हाशमी ने खुलासा किया है कि सीक्वल में इस सवाल का जवाब दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि आवारापन 2 की कहानी पहली फिल्म के आगे से शुरू होगी. यानी दर्शकों को सीधे वहीं से कहानी देखने को मिलेगी, जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी.
सनी देओल की बंटवारा 1947 से होगी टक्कर
आवारापन 2 की रिलीज बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से होगी. इस क्लैश को लेकर बात करते हुए विशेश भट्ट ने कहा,
हम खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि हमारी फिल्म महान कलाकार सनी देओल की फिल्म के साथ रिलीज हो रही है. यह हमारी पहली हॉलीडे रिलीज है.
ये भी पढ़ें: "भारत मां है तो पाकिस्तान मौसी...": प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र की बात याद कर बोले सनी देओल
