Asha Bhosle: क्यों अस्पताल में एडमिट हुईं दिग्गज गायिका आशा भोसले? पोती ने दी जानकारी

Asha Bhosle Health Update: दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी पोती जनाई भोसले के अनुसार, उनका इलाज चल रहा है.

Asha Bhosle Health Update: दिग्गज गायिका आशा भोसले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. 92 साल की उम्र में उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर दादी की तबीयत को लेकर जानकारी दी है. जनाई ने अपने एक्स पर लिखा, “मेरी दादी आशा भोसले को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज जारी है और हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. फिलहाल इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगी. जैसे ही कोई अच्छी खबर होगी, हम अपडेट देंगे.”

जनाई भोसले का ट्वीट

म्यूजिक की असली क्वीन आशा भोसले

आशा भोसले दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं. आशा भोसले भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली गायिकाओं में से एक मानी जाती हैं. उन्होंने अलग-अलग भारतीय गानों में 12,000 से भी ज्यादा गानों में अपनी आवाज दी है. उन्होंने कई एक्ट्रेसेस के लिए प्लेबैक सिंगिंग की है, जिनमें मीना कुमारी, मधुबाला, पद्मिनी, वैजयंतीमाला, जीनत अमान से लेकर काजोल और उर्मिला मातोंडकर तक शामिल हैं.

आशा भोसले का संगीत सफर

उन्होंने रोमांटिक गीतों से लेकर गजल, भक्ति गीत, कैबरे नंबर और पॉप म्यूजिक में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. ओ. पी. नय्यर और आर. डी. बर्मन जैसे महान संगीतकारों के साथ उन्होंने गाया है. “चुरा लिया है तुमने जो दिल को”, “पिया तू अब तो आजा”, “दिल चीज क्या है” और “इन आंखों की मस्ती” जैसे उनके कई गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. साल 2023 में उनके 90वें जन्मदिन के अवसर पर दुबई में एक खास लाइव कॉन्सर्ट “ASHA@90: लाइव इन कॉन्सर्ट” का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने परफॉर्म किया.

सम्मान और उपलब्धियां

अपने शानदार करियर के लिए आशा भोसले को कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं. उन्हें पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जैसे भारत के सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीते हैं.

यह भी पढ़ें- आशा भोसले को दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >