दोस्त की शादी में आर्यन खान का धमाल, दूल्हे का जूता बचाने के लिए मेहमानों से की जमकर छीना-झपटी

Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपने सबसे अच्छे दोस्त की शादी में जूता चुराई की रस्म के दौरान छा गए. दूल्हे का जूता बचाने के लिए आर्यन मेहमानों से इस कदर भिड़े कि सोशल मीडिया पर लोग इसे जूता चुराई की जंग कह रहे हैं.

Aryan Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अक्सर कैमरे के सामने शांत देखा जाता है, लेकिन हाल ही में उनका एक बेहद मजेदार अवतार सामने आया है. आर्यन अपने जिगरी दोस्त माहिर मेहता की शादी में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने लड़के वाले की अपनी जिम्मेदारी को पूरी जान लगाकर निभाया. शादी के दौरान होने वाली जूता चुराई की रस्म में आर्यन ने कुछ ऐसा किया जो, सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है.

जूता बचाने के लिए मेहमानों से भिड़ गए आर्यन

शादी के इवेंट प्लानर्स Zesst Events ने इस मस्ती भरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में आर्यन खान जींस, टी-शर्ट और ब्राउन जैकेट पहने हुए एकदम कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. जैसे ही रस्म शुरू हुई और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे का जूता चुराने की कोशिश की, आर्यन दीवार की तरह उनके सामने खड़े हो गए. वीडियो में दिख रहा है कि जूता बचाने के चक्कर में आर्यन लगभग गिरने ही वाले थे और लोगों के बीच काफी खींचातानी भी हुई, लेकिन उन्होंने आखिरी दम तक जूता नहीं छोड़ा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई जूता चुराई की जंग

इंटरनेट पर इस वीडियो को देखकर फैंस हैरान भी हैं और खुश भी. वीडियो पर लिखा है, ‘जूता चुराई अब एक छोटी सी जंग में बदल गई है. एक फैन ने तो यहां तक लिख दिया कि आर्यन की इस फाइट को देखकर उन्हें लगा जैसे सच में कोई ‘लफड़ा’ हो गया है. आर्यन ने न सिर्फ दूल्हे का जूता बचाया बल्कि अंत में उसे लेकर वहां से दौड़ते हुए भी नजर आए. उनके इस चुलबुले अंदाज ने वहां मौजूद सभी मेहमानों को हंसने पर मजबूर कर दिया.

वीडियो देखें यहां

बाप-बेटी की जोड़ी स्क्रीन पर मचाएगी धमाल

अगर काम की बात करें तो आर्यन खान ने हाल ही में बतौर निर्देशक अपनी पहली वेब सीरीज ‘The Bads of Bollywood’ का काम पूरा किया है, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. दूसरी तरफ, शाहरुख खान भी इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी. यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.

यह भी पढ़ें: नेशनल क्रश मेधा शंकर को अब नहीं आते शादी के प्रपोजल, रिश्तेदारों को लेकर कही ये हैरान करने वाली बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >