Arun Govil Birthday: जब ‘राम’ का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल से हुई ऐसी भूल, उठाना पड़ा स्टारडम का भारी खामियाजा

Arun Govil Birthday: रामानंद सागर की ‘रामायण’ से प्रसिद्ध हासिल करने वाले अरुण गोविल का आज जन्मदिन है. इस मौके पर आइए उनके मशहूर किस्से पर एक नजर डालते हैं.

Arun Govil Birthday: अरुण गोविल… आज के समय में यह नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है. टीवी एक्टर ने रामानंद सागर के पॉपुलर सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम के किरदार से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. उनके करियर के सिर्फ इस एक किरदार ने उन्हें देशभर में प्रसिद्धि दिलाई, लेकिन एक समय पर इसी किरदार की वजह से उन्हें काफी जिल्लत भी सहनी पड़ी थी. आज वह अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके आइए आज हम आपको उनके इस किस्से से रुबरु करवाते हैं.

असल जिंदगी में भी भगवान मानते हैं लोग

अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी, 1952 के दिन मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गुजारा है. यहीं के आगरा यूनिवर्सिटी से उन्होंने बीएसई की डिग्री हासिल की है. उन्हें दुनियाभर में उनके भगवान राम के किरदार से ऐसी पहचान मिली है कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी राम की ही तरह पूजते हैं.

स्टारडम का उठाना पड़ा खामियाजा

अरुण गोविल को इस एक किरदार की वजह से जितना स्टारडम मिला, उतना ही उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा. दरअसल, यह किस्सा तब का है जब अरुण गोविल साल 1991 में एक्ट्रेस भानुमति के साथ तमिल फिल्म Sri Yedukondala Swamy की शूटिंग कर रहे थे. यह भी एक पौराणिक फिल्म थी, जिसमें अरुण गोविल बालाजी तिरुपति भगवान का रोल कर रहे थे. इस फिल्म की शूटिंग साउथ में चल रही थी. इस वक्त एक्टर को स्मोकिंग की तलब थी.

‘उन दिनों मैं सिगरेट पीता था…’

अरुण गोविल कुछ समय पहले ‘द कपिल शर्मा शो’ पर आए थे. यहां उन्होंने अपने स्मोकिंग वाला किस्सा साझा किया. उन्होंने अपनी तमिल फिल्म के सेट के किस्से के बारे में बताते हुए कहा था, ‘उन दिनों मैं सिगरेट पीता था. बहुत सिगरेट पीता था. तो लंच टाइम में जब मुझे सिगरेट की तलब हुई तो मैं स्टूडियो में पर्दे के पीछे कोने में कुर्सी डालकर मैं सिगरेट पी रहा था. इतने में एक सज्जन वहां आए. उन्होंने मुझे घूरकर देखा और उन्होंने अपनी भाषा में जितना भी बोलना था, वो सारा बोला और मुझे भाषा न समझ में आते हुए भी यह समझ में आ गया कि इन्होंने मन भरकर मुझे गालियां दी हैं.’

‘हम तो तुम्हें भगवान मानते हैं…’

अरुण गोविल ने उसके बाद, उस व्यक्ति को शांत होने के लिए कहा और किसी दूसरे आदमी को बुलाकर पूछा कि यह सामने खड़ा हुआ शख्स कहना क्या चाहते हैं. तब उस दूसरे व्यक्ति ने अरुण गोविल से कहा, ‘सर ये सज्जन यह कह रहे हैं कि हम तो तुम्हें भगवान मानते हैं. और तुम सिगरेट पी रहे हो? तुम्हें शर्म नहीं आती? अरुण गोविल के मुताबिक, वह आखिरी पल था जब उन्होंने सिगरेट पी और इसके बाद फिर उन्होंने कभी जिंदगी में स्मोकिंग नहीं की.

यह भी पढ़े: Ramayana: थिएटर्स में फिर गूंजेगा ‘जय श्री राम’ का नारा, जानें भारत में कब रिलीज होगी एनिमेटेड रामायण फिल्म?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >