Arijit Singh Net Worth: प्लेबैक से ब्रेक के बाद भी करोड़ों के मालिक हैं अरिजीत सिंह, जानिए नेट वर्थ से लेकर कॉन्सर्ट फीस तक की पूरी डिटेल्स

Arijit Singh Net Worth: करोड़ों की दौलत के बावजूद सादगी भरी जिंदगी जीने वाले अरिजीत सिंह की कुल संपत्ति, कमाई, कॉन्सर्ट फीस, प्रॉपर्टी और लाइमलाइट से दूरी की पूरी डिटेल जानिए.

Arijit Singh Net Worth: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर अपने करोड़ों फैंस को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने साफ किया कि वह फिल्मों से दूरी बना रहे हैं, म्यूजिक से नहीं. इंडियन आइडल से टीवी पर अपने सफर की शुरुआत करने वाले अरिजीत सिंह आज भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में शामिल हैं. अपने लंबे और सफल करियर में उन्होंने न सिर्फ सुपरहिट गाने दिए, बल्कि कई करोड़ रुपये की संपत्ति भी खड़ी की है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अरिजीत सिंह की कुल नेट वर्थ कितनी है और उनकी कमाई के बड़े सोर्स कौन-से हैं.

अरिजीत सिंह

कितनी है अरिजीत सिंह की संपत्ति?

DNA India की रिपोर्ट के अनुसार, इस समय बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह की लगभग नेट वर्थ करीब 414 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनकी इस कुल संपत्ति में नवी मुंबई में लगभग ₹8 करोड़ का एक लग्जरी घर, ₹3.4 करोड़ से ज्यादा कीमत का कार कलेक्शन और करोड़ों की रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट शामिल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के वर्सोवा इलाके में अरिजीत के चार लग्जरी अपार्टमेंट हैं, जिनकी कीमत करीब ₹9 करोड़ प्रति फ्लैट बताई जाती है.

बड़ी दौलत के बावजूद लाइमलाइट से दूर

इतनी ज्यादा दौलत होने के बाद भी अरिजीत सिंह सादा और शांत जिंदगी जीना पसंद करते हैं. उनका असल घर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जियागंज में है, जहां वह एक साधारण से घर में रहते हैं. इसी घर के साथ उनका म्यूजिक स्टूडियो भी बना हुआ है. अरिजीत को अक्सर सिंपल कपड़ों में सफर करते हुए और आम लोगों की तरह रहते हुए देखा जाता है.

अपने होमटाउन जियागंज में अरिजीत सिंह ‘हेशेल’ नाम का एक सस्ता रेस्टोरेंट भी चलाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां आम लोगों को सिर्फ ₹40 में खाना मिल जाता है.

ब्रांड एंडोर्समेंट और कार कलेक्शन

गानों के अलावा अरिजीत सिंह ब्रांड एंडोर्समेंट और कोलैबोरेशन से भी अच्छी कमाई करते हैं. उन्होंने Coca-Cola और Samsung जैसे बड़े ग्लोबल ब्रांड्स को एंडोर्स किया है. उनके कार कलेक्शन में Range Rover Vogue, Hummer H3 और Mercedes-Benz जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं.

कॉन्सर्ट से होती है सबसे बड़ी इनकम

अरिजीत सिंह की कमाई का सबसे बड़ा जरिया उनके लाइव कॉन्सर्ट और स्टेज शोज हैं. Insider.in की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में उनके कॉन्सर्ट टिकट की कीमतें आमतौर पर ₹2,000 से ₹80,000 तक जाती हैं. हालांकि, पुणे में हुए एक शो के दौरान प्रीमियम लाउंज टिकट ₹16 लाख तक बिकने की रिपोर्ट भी सामने आई थी.

वहीं, News18 की रिपोर्ट के अनुसार, एक इंटरव्यू में सिंगर राहुल वैद्य ने खुलासा किया था कि अरिजीत सिंह दो घंटे की स्टेज परफॉर्मेंस के लिए करीब ₹14 करोड़ चार्ज करते हैं. इसी वजह से उन्हें भारत का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला सिंगर माना जाता है.

लंदन कॉन्सर्ट से रचा इतिहास

अरिजीत सिंह ने साल 2025 में लंदन के मशहूर Tottenham Hotspur Stadium में सोलो कॉन्सर्ट किया. यह उनका 2025 का इकलौता यूरोपियन कॉन्सर्ट था. यह शो इसलिए खास माना गया क्योंकि अरिजीत UK के किसी बड़े स्टेडियम में सोलो परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय सिंगर बने. ऑफिशियल वेबसाइट और रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो के लिए जनरल एंट्री टिकट £210 से शुरू हुए थे, जबकि VIP पैकेज की कीमत £2,410 तक गई थी.

इंडियन आइडल से सुपरस्टार तक का सफर

अरिजीत सिंह ने महज 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने साल 2005 में रियलिटी शो फेम गुरुकुल में हिस्सा लिया. 2011 में फिल्म मर्डर 2 के गाने ‘फिर मोहब्बत’ से उन्हें पहचान मिली, लेकिन 2013 में आशिकी 2 का सुपरहिट गाना ‘तुम ही हो’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. इसके बाद उन्होंने चन्ना मेरेया, केसरिया, अगर तुम साथ हो, इलाही, हवाएं, झूमे जो पठान, ज़ालिमा, शायद जैसे दर्जनों हिट गाने दिए.

यह भी पढ़ें- Devara 2: बंद नहीं हुई जूनियर एनटीआर की फिल्म, प्रोड्यूसर ने शूटिंग और रिलीज को लेकर किया बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >