रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह का कमबैक, इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' में गाया ये रोमांटिक सॉन्ग

Arijit Singh Yeh Awarapan Song: रिटायरमेंट के ऐलान के बाद अरिजीत सिंह ने इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' से वापसी की. जानिए कब रिलीज होगा नया गाना.

Arijit Singh Yeh Awarapan Song: 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट का ऐलान कर करोड़ों फैंस को झटका दिया था. हालांकि अब उनके चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है. सिंगर ने इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'आवारापन 2' के नए गाने 'ये आवारापन' के लिए अपनी आवाज दी है और एक बार फिर प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में वापसी की.

आवारापन 2 के टाइटल ट्रैक को अरिजीत सिंह ने दी अपनी आवाज

सोनी म्यूजिक इंडिया ने एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें बताया कि 21 जुलाई 11:11 बजे आवारापन 2 का नया सॉन्ग 'ये आवारापन' रिलीज होगा. वहीं कैप्शन में लिखा है, और अभी भी वही दर्द, वही खालीपन #येआवारापन!.. क्रेडिट देते हुए उन्होंने कास्ट को टैग किया. जिसमें इमरान हाशमी, दिशा पटानी, अमाल मलिक के साथ अरिजीत सिंह का भी नाम शामिल है.

बेहद खास अंदाज में तैयार किया गया है 'ये आवारापन' सॉन्ग

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, "विशाल भट्ट ने 'आवारापन 2' के म्यूजिक को बेहद खास अंदाज में तैयार किया है. इसलिए अरिजीत सिंह की खूबसूरत आवाज को रखा गया है.'' सोर्स ने आगे बताया, "अरिजीत सिंह और विशेष फिल्म्स का रिश्ता पिछले 15 सालों से हिंदी सिनेमा का एक अहम हिस्सा रहा है. सबसे पहले विशेष फिल्म्स ने ही अरिजीत के टैलेंट पर भरोसा जताया था और उन्हें मर्डर 2 का 'फिर मोहब्बत' गाने का मौका दिया. यही वह गाना था, जिसने अरिजीत की आवाज को इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई.''

Vishesh Films and Arijit Singh Songs: विशेष फिल्म्स और अरिजीत सिंह के सॉन्ग्स

विशेष फिल्म्स और अरिजीत सिंह इससे पहले भी कई गानों पर साथ काम कर चुके हैं. इनमें आशिकी 2 का 'तुम ही हो', सिटीलाइट्स का 'मुस्कुराने', खामोशियां का टाइटल ट्रैक, हमारी अधूरी कहानी का टाइटल ट्रैक और जलेबी का 'पल' जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं.

Arijit Singh Retirement Announcement: अरिजीत सिंह ने क्या किया था ऐलान

27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि अब वह प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया प्रोजेक्ट स्वीकार नहीं करेंगे. अपने नोट में उन्होंने लिखा, "हैलो... आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं. पिछले कई सालों से मुझे इतना प्यार और सपोर्ट देने के लिए मैं दिल से आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं. मैं यह बताना चाहता हूं कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा. मैंने इस सफर को यहीं खत्म करने का फैसला किया है. यह मेरे लिए एक बेहद खूबसूरत और यादगार जर्नी रही."

About Awarapan 2: 'आवारापन 2' के बारे में

आवारापन 2 में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के आइकॉनिक किरदार में वापसी कर रहे हैं. फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी हैं. विशाल फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जो 'फिल्मिस्तान', 'राम सिंह चार्ली' और 'नोटबुक' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. मोस्ट-अवेटेड सीक्वल 14 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: Emraan Hashmi Rooh: 5 साल बाद हॉरर जॉनर में लौटे इमरान हाशमी, नई फिल्म ‘रूह’ के 52 सेकंड के फर्स्ट लुक वीडियो ने उड़ाए होश


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >