क्या Ajay Devgn और R Madhavan निभा रहे हैं ‘मां’ में स्पेशल रोल? काजोल ने क्लियर किया कन्फ्यूजन

Ajay Devgn R Madhavan: काजोल इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मां को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. हॉरर ड्रामा 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब काजोल ने बताया है कि क्या मूवी में अजय देवगन या आर. माधवन का सरप्राइज अपीयरेंस देखने को मिल सकता है.

Ajay Devgn R Madhavan: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपनी अपकमिंग फिल्म मां के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. पौराणिक हॉरर ट्विस्ट का निर्माण किसी और ने नहीं बल्कि अजय देवगन ने किया हैं. फिल्म में शैतान की खौफनाक दुनिया से जुड़े कनेक्शन दिखाए गए हैं और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि क्या इसमें अजय या आर. माधवन का सरप्राइज अपीयरेंस देखने को मिल सकता है. इन अटकलों पर काजोल ने रिएक्ट किया है.

क्या मां में अजय देवगन और आर माधवन का होगा कैमियो

काजोल ने पिंकविला संग बात करते हुए कहा, “नहीं, नहीं… अजय या आर माधवन फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. काश आपने मुझे यह सुझाव हमारी शूटिंग से पहले दिया होता, तो हम शायद शूट भी कर लेते.” मां अभिनेत्री ने आगे कहा, “लेकिन, अब बहुत देर हो चुकी है. फिल्म रिलीज होने वाली है. हम अभी इतना कुछ नहीं जोड़ सकते. मुझे उम्मीद है कि अगर आपको फिल्म बहुत पसंद आई, तो मां 2 भी आएगी.”

मां के बारे में

विशाल फुरिया की ओर से निर्देशित और साईविन क्वाड्रास की ओर से लिखित मां को निर्माता अजय देवगन, ज्योति देशपांडे और कुमार मंगत पाठक की ओर से समर्थित किया गया है. साथ ही जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स इस प्रोजेक्ट को प्रस्तुत कर रहे हैं. फिल्म का संगीत हर्ष उपाध्याय, रॉकी खन्ना और शिव मल्होत्रा ​​ने दिया है.

मां में ये स्टार्स हैं मौजूद

इस पौराणिक हॉरर ड्रामा में काजोल के साथ रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह, सुरज्यसिखा दास, यानि भारद्वाज, रूपकथा चक्रवर्ती और खेरिन शर्मा जैसे प्रभावशाली कलाकार शामिल हैं. बहुप्रतीक्षित फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है. इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Panchayat 4: क्या इस सीजन में रिंकी और सचिव जी की लवस्टोरी आगे बढ़ेगी? सीजन 1 में हुई थी पहली मुलाकात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >