Arbaaz Khan-Sshura Baby: 22 साल बाद दूसरी बार पिता बने अरबाज खान, जानें बेटी हुई या बेटा? हॉस्पिटल पहुंचे ये खास लोग

Arbaaz Khan-Sshura Baby: 22 साल बाद अरबाज खान फिर से पिता बने हैं. उनकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया है. फिलहाल खान परिवार काफी खुश है. हॉस्पिटल के बाहर से कुछ वीडियो सामने आए है, जिसमें अरबाज, सोहेले खान और अरहान दिखे हैं.

Arbaaz Khan-Sshura Baby: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान 22 साल बाद पिता बने हैं. उनकी पत्नी शूरा खान ने एक बेटी को जन्म दिया. अरबाज और उनकी पत्नी रविवार यानी 5 अक्तूबर को माता-पिता बने. शूरा के साथ अरबाज की ये पहली संतान है. सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आए है, जिसमें खान परिवार शूरा से मिलने अस्पताल पहुंचे. सोहेल खान और अरबाज के बेटे अरहान को रविवार को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया.

अरबाज खान की पत्नी शूरा ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरबाज खान और शूरा ने 5 अक्तूबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. शूरा को 4 अक्तूबर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. हॉस्पिटल के बाहर से अरबाज और अरहान खान का वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक्टर के चेहरे पर साफ खुशी झलक रही है. इसके अलावा अरबाज के बेटे अरहान भी काफी खुश दिखे. सलमान खान मुंबई आ गए हैं ताकि अपने भाई और भाभी की खुशी में शामिल हो सकें. हालांकि ऑफिशियल अरबाज ने अनाउंस नहीं किया है.

अरबाज खान और शूरा की लव स्टोरी

अरबाज खान और शूरा ने साल दिसंबर 2023 में शादी किया था. दोनों की शादी में उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. रवीना टंडन की फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर अरबाज की मुलाकात शूरा से हुई थी. शूरा एक मेकअप आर्टिस्ट हैं. कुछ समय तक अरबाज और शूरा ने एक-दूसरे को डेट किया और 24 दिसंबर 2023 में शादी कर लिया. कुछ समय पहले ही शूरा की गोद भराई का रस्म किया गया था, जिसमें सलमान खान, सोहेल खान, निया शर्मा, रवि दुबे, सरगुन मेहता, जन्नत ज़ुबैर सहित कई अन्य सेलेब्स शामिल हुए थे. वहीं, शूरा से पहले अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी. दोनों का एक बेटा है जिसका नाम अरहान है. अरहान की उम्र 22 साल है.

यह भी पढ़ेंKantara Chapter 1: राम गोपाल वर्मा ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ का किया जबरदस्त रिव्यू, कहा- तय नहीं कर सकता ऋषभ शेट्टी एक महान निर्देशक हैं या एक्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >