Maatrubhumi: रिलीज से 1 महीने पहले सलमान खान की फिल्म का नाम क्यों बदला? सामने आई असली वजह

Maatrubhumi: सलमान खान की आने वाली फिल्म का टाइटल बदलकर अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है. मेकर्स ने अचानक नाम बदलने का फैसला क्यों लिया, इसकी वजह अब सामने आ गई है.

Maatrubhumi: 17 मार्च को सलमान खान के फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला, जब एक्टर ने अपनी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टाइटल में बदलाव की घोषणा की. फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदलकर अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया है. आखिर फिल्म का टाइटल किस वजह से बदला गया, इसकी जानकारी फिल्म के निर्देशक अपूर्व लखिया ने दी. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

फिल्म का नाम क्यों बदला?

अपूर्व लखिया ने एचटी सिटी से बातचीत में कहा, “टाइटल बदलना सलमान खान सर के फैंस को अचानक लग सकता है, लेकिन यह फैसला रातों-रात नहीं लिया गया. शुरुआत से ही हमने दो टाइटल रजिस्टर कराए थे-‘बैटल ऑफ गलवान’ और ‘मातृभूमि’. जब हम फिल्म बनाने की पूरे प्रोसेस से गुजर रहे थे, तब हमें एहसास हुआ कि यह कहानी सिर्फ एक वॉर की नहीं है. असल में यह इंसानियत, संवेदनाओं और उन खामोश लड़ाइयों की कहानी है जो हमारे सैनिक लड़ते हैं.” उन्होंने आगे कहा, ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ उस भावना और बलिदान को कहीं ज्यादा सच्चाई से दर्शाता है. यह कहानी की आत्मा को दिखाता है-संघर्ष के बीच भी इंसानियत को बचाए रखना. फिल्म में इसी नाम का एक गाना भी है और दर्शकों से मिले प्यार के बाद यह टाइटल हमें और भी सही लगा.”

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह, जेन शॉ, अंकुर भाटिया, विपिन भारद्वाज, मुकेश ऋषि, अभिलाष चौधरी, निर्भय चौधरी और सिद्धार्थ मूले भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले चिंतन गांधी, सुरेश नायर और चिंतन शाह ने लिखा है. निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले खुद सलमान खान कर रहे हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ेंरिलीज से पहले सलमान की फिल्म का बदला नाम, ‘बैटल ऑफ गलवान’ की जगह होगा ये टाइटल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >