Anu Malik पर अभिजीत भट्टाचार्य ने लगाया गाना चोरी करने का आरोप, बोले- वो बहुत क्रेजी हैं…

Anu Malik पर बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने फिल्म ‘मैं हूं ना’ के सुपरहिट गाने ‘गोरी गोरी’ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि यह गाना पहले उनका था, लेकिन अनु मलिक ने फिर इसे खुद गा दिया. जानें इस दिलचस्प म्यूजिक किस्से के बारे में सबकुछ.

Anu Malik: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अपने सुपरहिट गानों के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. कभी शाहरुख खान को हकला कहने की वजह से तो कभी सलमान खान को नशेड़ी और गुंडा कहने को लेकर. इस बीच गायक एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में शाहरुख खान की 21 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘मैं हूं ना’ के हिट गाने ‘गोरी गोरी…’ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे इस गाने को पहले वह गाने वाले थे, लेकिन फिर बाद में इस गाने को अनु मलिक ने उनसे चुरा लिया था.

‘अनु मलिक बहुत क्रेजी…’

अभिजीत भट्टाचार्य ने मैशेबल इंडिया को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, ‘जब भी कभी अनु मलिक का कोई गाना होता है ना तो उनका बस चले तो खुद पर भी पिक्चराइज करें. वो बहुत क्रेजी हैं. वो बोल सकता है कि ये गाना बहुत अच्छा है, मैं गाऊंगा, मेरे ऊपर ही पिक्चराइज कर दो. मतलब, इतना क्रेजी है! बोल रहा हूं इसलिए क्योंकि अब तो वो टाइम गया. मैं सेल्फिश हूं, अब तो कोई फर्क नहीं पड़ता. अभी किसी का भी टाइम नहीं है.’

‘गोरी गोरी मेरा गाना था…’

अभिजीत ने आगे यह भी कहा, ‘उस पिक्चर में गोरी गोरी मेरा गाना था. क्या आप विश्वास कर सकते हैं? (अनु मलिक की नकल करते हुए) चोरी चोरी… अब ये हो गया. मैंने क्या गाया था- फाड़. मुझे लगता है, मैंने और केके ने. बाद में देखता हूं कि भाईसाब उनका (अनु मलिक) की आवाज आ गई. इस गाने (तुम्हें जो मैंने देखा, तुम्हें जो मैंने जाना…) में भी ऐसा ही कुछ होने वाला था.’ उन्होंने फिर हिंट देते हुए कहा, ‘तुम्हें जो मैंने देखा…’ गाना भी लगभग उसी तरह से चला गया.’

अभिजीत का मानना था कि यदि उन्हें रिहर्सल के लिए सही समय दिया जाता तो ‘तुम्हें जो मैंने देखा’ गाने को वह और भी अच्छा कर सकते थे. वह बोले, ‘अगर ये गाने को पहले से मुझे रिहर्सल करा के अगर गाना पहले से बोलता. सेट पर बुला के गवाया अचानक, डबिंग करवाया. मैं सक्षम हूं, फटाफट गा दिया. लेकिन अगर फटाफट की जगह तैयारी करके आते, तो ये गाना इसमें भी बड़ा ऐतिहासिक होता.’

यह भी पढ़े: Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर के करियर पर उठाए सवाल, बोलीं- दो कौड़ी के पैसे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >