Aneet Padda Horror Film: रोमांटिक ‘सैयारा’ के बाद अनीत पड्डा अब हॉरर अवतार में, नई फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ हुई अनाउंस, रिलीज डेट जानें

Aneet Padda Horror Film: 2025 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अनीत पड्डा अब मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. बाकी डिटेल्स जानें.

Aneet Padda Horror Film: ‘सैयारा’ के रोमांटिक किरदार ‘वाणी बतरा’ से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा अब हॉरर की दुनिया में कदम रख रही हैं. एक्ट्रेस मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स* की अगली बड़ी फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं. दरअसल, 21 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की ‘थामा’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में ‘शक्ति शालिनी’ का टीजर दिखाया गया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. साथ ही इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. ऐसे में आइए आपको फिल्म की रिलीज डेट और बाकी जरूरी डिटेल्स बताते हैं.

अनीत पड्डा की नई हॉरर फिल्म अनाउंस

फिल्म की अनाउंसमेंट टीजर क्लिप में, घने जंगल के बीच एक रहस्यमयी महिला सफेद लहंगे में हवा में तैरती दिखाई देती है. उसका चेहरा नहीं दिखता, लेकिन दर्शकों को पूरा यकीन है कि वह अनीत पड्डा ही हैं.

यह क्लिप थामा के पोस्ट क्रेडिट सीन में दीखता है, जिसके साथ स्क्रीन पर लिखा है, “रक्षक. विध्वंसक (Destroyer). सभी की मां. शक्ति शालिनी में अनीत पड्डा. शक्ति 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी.” अब इस खबर ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है और कई फैंस अनीत की सराहना कर रहे हैं और उनके नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई दे रहे हैं.

फैंस ने किया रिएक्ट

एक सोशल मीडिया यूजर ने वायरल क्लिप पर कमेंट करते हुए लिखा, “यह फिल्म एक एक्ट्रेस के रूप में अनीत की क्षमता को साबित करेगी. इसके लिए उन्हें वाकई कड़ी मेहनत करनी होगी.” वहीं, दूसरे इंटरनेट यूजर ने दावा किया, “मुझे लगता है कि यह उनके लिए एक लिटमस टेस्ट होगा… उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगी.” जबकि एक अन्य ने लिखा, “अब यह फिल्म उनकी अभिनय क्षमता को साबित करेगी. अब ‘सैयारा’ के बाद, उन पर बहुत दबाव है. देखते हैं कि वह इसमें कामयाब हो पाती हैं या नहीं.”

सैयारा हिट हुई या फ्लॉप?

सैयारा बॉक्स ऑफिस पर 329.72 नेट (भारत) में कमाते हुए ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

सैयारा का लीड एक्टर कौन है?

सैयारा के लीड एक्टर अहान पांडे हैं.

सैयारा ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया?

सैयारा ने वर्ल्डवाइड 570.32 करोड़ रुपए कमाए है.

यह भी पढ़ें: Krrish 4 में ऋतिक रोशन के साथ दोबारा काम करेंगे रजत बेदी? एक्टर बोले- इससे बेहतर कुछ नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >