Salman Khan Anees Bazmee Fight: बॉलीवुड में अफवाहों का दौर ऐसा है कि कई बार सालों पुरानी बातें भी चर्चा में बनी रहती हैं, चाहे उनसे जुड़े लोग कब के आगे बढ़ चुके हों. ऐसी ही एक चर्चा सलमान खान और डायरेक्टर अनीस बज्मी के बीच कथित लड़ाई को लेकर रही, जो फिल्म 'रेडी' की शूटिंग के दौरान सामने आई थी. अब इस पूरे मामले पर खुद अनीस बज्मी ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि सेट पर आखिर हुआ क्या था और इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है.
Salman Khan Anees Bazmee Fight On Film Ready Set: क्या रेडी के सेट पर सलमान खान और अनीस बज्मी में हुई थी लड़ाई
जूम को दिए एक इंटरव्यू में अनीस बज्मी ने सालों से चल रही उन अफवाहों पर विराम लगा दिया, जिनमें दावा किया जाता था कि 'रेडी' की शूटिंग के दौरान उनकी और सलमान खान की जोरदार लड़ाई हो गई थी. निर्देशक ने साफ कहा कि दोनों के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि जब भी इस तरह की खबरें सामने आती थीं, तो वह और सलमान उन्हें पढ़कर हंस दिया करते थे.
अनीस बज्मी ने क्या कहा
अनीस बज्मी ने कहा, "उस वक्त जब भी हमारी मुलाकात होती थी, हम इन खबरों पर हंसते थे. सलमान मुझसे पूछते थे, 'अनीस भाई, एक बात बताइए... हमारी लड़ाई आखिर हुई कब थी?' न तो सलमान ऐसे इंसान हैं, जो हर बात पर सफाई देते हैं और न ही मैं. मैंने कभी अपनी बातों को जस्टिफाई या क्लैरिफाई करने की जरूरत महसूस नहीं की."
Anees Bazmee Praises Salman Khan: अनीस बज्मी ने सलमान खान की तारीफ की
निर्देशक ने सलमान खान की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कभी किसी तरह का मतभेद नहीं रहा, क्योंकि सलमान बेहद नेकदिल इंसान हैं. अनीस ने कहा, "अगर मुझे सलमान को कोई नया नाम देना हो, तो मैं उन्हें 'दिल खान' कहूंगा. वह बहुत अच्छे इंसान हैं. उनके साथ बिताया हर पल मेरे लिए खास है. हमारे झगड़े की खबरें सिर्फ अफवाह थीं. शायद कुछ लोग ऐसा होते देखना चाहते थे, लेकिन हकीकत में ऐसा कभी नहीं हुआ."
रेडी फिल्म में सलमान खान के काम की अनीस बज्मी ने की तारीफ
अनीस बज्मी ने आगे कहा कि सलमान खान के साथ उनका रिश्ता हमेशा अपनापन भरा रहा है. उन्होंने 'रेडी' में सलमान के काम की सराहना करते हुए कहा, "आज भी मुझे लगता है कि 'प्रेम' का किरदार सलमान से बेहतर कोई निभा ही नहीं सकता था. वह स्क्रीन पर शानदार लगे थे. उनका अंदाज मासूम नहीं, बल्कि शरारती 'प्रेम' वाला था और यही बात दर्शकों को पसंद आई. फिल्म के क्लाइमैक्स में भी उन्होंने बेहतरीन काम किया."
ये भी पढ़ें: सलमान खान ने गले लगाकर यूं संजय दत्त पर लुटाया प्यार... पत्नी मान्यता ने 3 शब्दों में बयां की सालों पुरानी दोस्ती
