अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी के इन 3 वीडियोज ने लूट ली महफिल, जस्टिन बीबर के गानों पर झूमा बॉलीवुड

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की. सेरेमनी के वीडियो सामने आए है, जिसपर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत नाइट में पूरा बॉलीवुड जश्न मनाने पहुंचा. राधिका ने अपने खास दिन के लिए पेस्टल कलर का आउटफिट पहना था, जबकि होने वाले दूल्हा अनंत अंबानी ने अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट पहना था. सेरेमनी में सलमान खान, हार्दिक पांड्या, वरुण धवन, नताशा दलाल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, सोनाली बेंद्रे सहित कई अन्य स्टार्स शामिल हुए. फंक्शन के वीडियोज और तसवीरें वायरल हो रहे हैं. आपको यहां हम ऐसे तीन वीडियोज के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

सलमान खान और अनंत अंबानी ने किया डांस

शुक्रवार रात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का संगीत सेरेमनी था. विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें सलमान खान स्टेज पर अनंत के साथ डांस करते दिखे. दोनों ने ‘ऐसा पहली बार हुआ है’ पर डांस किया. इस दौरान एक्टर ने ब्लैक रंग का सूट-बूट पहना था, जबकि अनंत ने सिल्वर रंग के कुर्ते और ब्लैक पायजामा कैरी किया था. उनके वीडियो पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं.

जस्टिन बीबर के गानों पर झूमा बॉलीवुड

हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत नाइट में चार-चांद लगा दिया. कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें जस्टिन के गानों पर बॉलीवुड सेलेब्स झूमते दिखे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जस्टिन ने संगीत नाइट में परफॉर्म करने के लिए 83 करोड़ रुपये लिए है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है और ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है.

दीपिका पादुकोण ने लूटी महफिल

मॉम टू बी दीपिका पादुकोण भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह का हिस्सा बनी. दीपिका ने पर्पल कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखी. उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. गौरतलब है कि जश्न में सारा अली खान, मानुषी छिल्लर, शनाया कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, भावना पांडे, नव्या नंदा, मौनी रॉय, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, केएल राहुल, अथिया शेट्टी, दिशा पटानी, सोनाली बेंद्रे, नुपुर सनोन, कुणाल रावल, अर्पिता मेहता, शहनाज गिल, एटली, अर्पिता खान और आयुष शर्मा सहित कई सितारों ने शिरकत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >