इस शख्स के धोखे की वजह से अमृता राव के हाथ से निकला था Wanted, सलमान खान संग काम करने से ऐसी चूकी थी एक्ट्रेस

अमृता राव अपने किताब Couple Of Things में फिल्म ‘वॉन्टेड’ से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था. किताब में उन्होंने बताया था कि उनके साथ कैसे धोखा हुआ था. उन्होंने बताया था, 2007 की शुरुआत अच्छी रही. लेकिन एक शख्स की वजह से उनके हाथ से फिल्म ‘वॉन्टेड’ निकल गई थी.

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘वॉन्टेड‘ (Wanted) बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म में उनके साथ आयशा टाकिया थी. दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसन्द आई थी. लेकिन क्या आप जानते है कि सलमान के अपोजिट अमृता राव (Amrita Rao) नजर आने वाली थी. मगर एक शख्स के धोखे की वजह से एक्ट्रेस के हाथ से ये मूवी निकल गई. चलिए आपको बताते है पूरा किस्सा.

‘वॉन्टेड’ में होती अमृता राव

अमृता राव अपने किताब Couple Of Things में फिल्म ‘वॉन्टेड’ से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था. किताब में उन्होंने बताया था कि उनके साथ कैसे धोखा हुआ था. उन्होंने बताया था, 2007 की शुरुआत अच्छी रही. मुझे दिलचस्प परियोजनाओं के लिए साइन किया जा रहा था, उनमें से एक श्याम बेनेगल की वेलकम टू सज्जनपुर थी. लेकिन मुझे लगा मेरे करियर ग्रोथ के लिए जो मैनेजर मेरे साथ है, वो सही नहीं है. जिसके बाद मैंने अपना मैनेजर बदल लिया.

अमृता राव के सामने हुआ था खुलासा

अमृता राव ने आगे बताया था कि, कुछ महीनों बाद वो हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी. वो एक शाम शूटिंग से वापस आकर अपने होटल के बालकनी में थी. तभी एक प्रोडक्शन मैन से मिली. उस प्रोडक्शन मैन ने उनसे कहा, अगर हमारी तारीखें आपस में नहीं टकराती, तो आप हमारे लिए सलमान खान के साथ ‘वांटेड’ की शूटिंग कर रही होती. जिसके बाद एक्ट्रेस ने हैरान होकर कहा, मुझे वांटेड के लिए कब अप्रोच किया गया था?

Also Read: Karan Arjun में करण का किरदार इस एक्टर को हुआ था ऑफर, इस वजह से कर दिया था रिजेक्ट!
मैनेजर ने दिया था धोखा

प्रोडक्शन मैन ने फिर अमृता राव को बताया कि उसने उनके मैनेजर को कॉल किया था. लेकिन मैनेजर ने ये कहकर मना कर दिया था कि आपके पास डेट्स नहीं है. ये सुनकर अमृता का दिल बुरी तरह टूट गया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि उस मैनेजर ने उन्हें इस ऑफर के बारे में कभी बताया ही नहीं था, वरना वो उन्हें मना नहीं करती. उन्होंने कहा कि उनके मैनेजर ने जाते- जाते उनके साथ ऐसा धोखा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >