अमिताभ बच्चन ने लेटेस्ट व्लॉग में शेयर की अपने दिल की बात, जानें ऐसा क्यों लिखा- ‘बहुत हेल्पलेस महसूस कर रहा हूं…’

अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म कल्कि में नजर आए थे. अब वो टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 को लेकर चर्चा में है. क्विज शो जल्द ही शुरू होने वाला है.

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 से टीवी पर वापसी कर रहे हैं. शो के प्रोमोज आ चुके हैं और 12 अगस्त से ये शुरू हो रहा है. केबीसी 16 को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. बिग बी ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है और सेट से उन्होंने फोटोज भी पोस्ट की थी. अब एक्टर ने एक भावुक करने वाला पोस्ट लिखा है, जिसमें वो उन लोगों के बारे में बात करे जो कौन बनेगा करोड़पति में कंटेस्टेंट बनकर आते हैं.

बिग बी हुए इमोशनल

अमिताभ बच्चन अक्सर अपने व्लॉग में अपने दिल की बात फैंस से शेयर करते रहते हैं. लेटेस्ट व्लॉग में बिग बी ने लिखा, खेल में कुछ नये और रोचक चेंजस लाए गए है, जिससे हम क्या सीखते हैं, उसपर प्रभाव पड़ेगा. इससे ऊपर वो भावनाए है जो कंटेस्टेंट हमसे अपनी कहानी शेयर करते हैं, वो किन मुश्किल परिस्थितियों में रहते हैं और फिर उनके सालों के कष्ट की मात्रा और अचानक वो खुद को हॉट सीट पर पाते है. उस मोमोंट की भावना से अभिभूत हो जाते हैं.

Also Read- Anant-Radhika Aashirwad Ceremony: एमएस धोनी को तसवीर खिंचवाते देख अमिताभ बच्चन ने किया ये काम, फैंस बोले- बिग बी सोच रहे होंगे…

Also Read- लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से नवाजे गए अमिताभ बच्चन, कहा-सम्मानित महसूस कर रहा हूं

बिग बी ने कही ये बात

बिग बी ने आगे लिखा, ये सबसे ज्यादा मार्मिक है और कोई भी इन पुरुषों और महिलाओं के लाइफ की स्थिति को देखकर हेल्पलेस फील करते हैं, वो अपनी संघर्ष की कहानी को बताते हैं. इसके बाद भी उनके चेहरे पर स्माइल होती है, जिससे हमारा दिल पिघल जाता है. पिछले कुछ दिनों से कंटेस्टेंट और उनके लाइफ की कहानी हमारे पास आ रही है और हम भावुक हो जा रहे हैं. हम उनकी कहानी को सुनते हैं और उनकी मदद के लिए आगे आते हैं ताकि उनके कठोर जीवन के दुख को दूर कर सकें. बता दें कि बिग बी पिछली बार कल्कि में नजर आए थे.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >