‘अच्छे ने अच्छा और बुरे ने बुरा जाना…’, अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ का रिव्यू करते हुए बिग बी ने ऐसा क्यों कहा?

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ का रिव्यू किया. बिग बी ने अपने ब्लॉग में फिल्म की तारीफ की. ये फिल्म 22 नवंबर को रिलीज हुई थी.

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में अभिषेक ने दमदार काम किया है और उनकी प्रशंसा हर जगह हो रही है. बॉक्स ऑफिस नंबरों की बात करें तो फिल्म टिकट खिड़की पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. इस बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे और एक्टर अभिषेक की फिल्म का रिव्यू किया है.

‘आई वांट टू टॉक’ का अमिताभ बच्चन ने किया रिव्यू

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक‘ का रिव्यू करते हुए लिखा, ”कुछ फिल्में आपको एंटरटेन करती है, कुछ फिल्में आपको फिल्म बनने के लिए इनवाइट करती है. ‘आई वांट टू टॉक’ वैसी ही फिल्म है, जो आपको फिल्म बनने के लिए इनवाइट करती है. ये आपको धीरे से थिएटर में आपकी सीट से उठाती है और आपको उतने ही धीरे से उस स्क्रीन के अंदर रखती है. आप लाइफ को बहते देखते हैं. इससे बचने की कोई कोशिश नहीं. अभिषेक आप अभिषेक नहीं हैं आप फिल्म के अर्जुन सेन हैं.”

अमिताभ बच्चन बोले- अच्छे ने अच्छा और…

अमिताभ बच्चन ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की लिखी लाइन फिर लिखा, “अच्छे ने अच्छा और, बुरे ने बुरा जाना मुझे, जिसकी जितनी जरूरत थी, उसने उतना ही पहचाना मुझे!! वहीं, ‘आई वांट टू टॉक’ की कमाई के बारें में बात करें तो मूवी ने ओपनिंगडे पर 0.25 करोड़ रुपये कमाए. उसके बाद शनिवार को मूवी ने 0.55 करोड़, रविवार को 0.53 करोड़ रुपये की कमाई की. अबतक मूवी ने टोटल कमाई 1.33 करोड़ रुपये की कर ली है.

Also Read- Box Office Report: सूर्या की कंगुवा हिट हुई या फ्लॉप, दूसरे हफ्ते में द साबरमती रिपोर्ट ने किया धमाका

Also Report- Box Office Report: कंगुवा या द साबरमती रिपोर्ट, रविवार की छुट्टी का किसे मिला फायदा, जानें कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >