मुंबई की बारिश से अमिताभ बच्चन का घर ‘जलसा’ भी नहीं बचा, बाहर दिखा पानी ही पानी, वीडियो पर आने लगे कमेंट

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ पर भी देखने को मिला. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में घर के बाहर जलभराव नजर आया.

Amitabh Bachchan Jalsa waterlogging: मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है और सड़कें पानी से भर गई हैं. इसी बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जुहू स्थित घर ‘जलसा’ भी चर्चा में आ गया है, जहां बारिश के चलते पानी भर आया है. विरल भयानी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जलसा के बाहर पानी जमा हो गया है और आसपास की सड़कों पर भी भारी वाटर लॉगिंग की स्थिति है. कुछ वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि पानी घर के कंपाउंड तक पहुंच गया है.

देखें वीडियो

Jalsa Bungalow Affected by Mumbai Rain: यूजर्स कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स

वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. शेख राहिल नाम के यूजर ने लिखा, ओह हो क्या बात कर रहे हो. आरके नाम के यूजर ने लिखा, चलो भगवान कम से कम सबको बराबर देता है चाहे वह पानी ही क्यों ना हो. यूजर इम्तियाज खान ने कमेंट करते हुए लिखा, पानी को पता नहीं है वह अमिताभ बच्चन का घर है वरना नहीं जाता वहां.

Amitabh Bachchan Blog Post on FIFA World Cup: ब्लॉग में बारिश का जिक्र नहीं, वर्ल्ड कप पर लिखा

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक पोस्ट लिखा. उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, “वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत में बहुत देर रात होंगे… बहुत ज्यादा देर रात… लेकिन सच्चे फॉलोअर्स दिन-रात मेहनत करते हैं और मैं भी ऐसा ही करता हूं. इस वर्ल्ड कप की खास बात यह है कि कई बड़े टीमें बाहर हो रही हैं और कम चर्चित टीमें आगे बढ़ रही हैं. यह देखना बहुत अच्छा है कि जो टीमें कमजोर मानी जाती थीं, वे अब आगे बढ़ रही हैं.”

Amitabh Bachchan Upcoming Movie: अमिताभ बच्चन किस फिल्म में आएंगे नजर?

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं और इसमें प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में हैं. पहली फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी, जिसने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म में बिग बी ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था.

यह भी पढ़ें- ‘वह सिर्फ अमिताभ बच्चन की बातें करती थीं’, परवीन बाबी को याद कर भावुक हुईं बिंदु, सुनाया दर्दनाक किस्सा

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की फैन लिस्ट में जुड़ा अमिताभ बच्चन का नाम, कहा- इस उम्र में हम गुल्ली-डंडा भी नहीं खेल पाते थे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >