Amitabh Bachchan Net Worth: क्या फिल्मों से रिटायरमेंट लेंगे अमिताभ बच्चन? करोड़ों की संपत्ति के बन चुके हैं मालिक

Amitabh Bachchan Net Worth: अमिताभ बच्चन भारत के दिग्गज अभिनेता की लिस्ट में शुमार हैं. उन्होंने 6 दशक तक फिल्मों में अभिनय और टैलेंट के दम पर दर्शकों का मनोरंजन किया है. ऐसे में आइए उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

Amitabh Bachchan Net Worth: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, जिन्हें ‘सदी के महानायक’ से भी जाना जाता है. उनके रिटायरमेंट के बारे में शायद ही किसी ने कभी सोचा हो. अमिताभ बच्चन ने पिछले पांच दशक से बड़े पर्दे पर अपने दमदार अभिनय और टैलेंट के दम पर बड़े पर्दे पर राज किया है. दर्शक उन्हें आज भी फिल्मों में एक्टिंग करते देखना पसंद करते हैं. साथ ही उनके पॉपुलर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर मस्ती भरा अंदाज, सबकुछ ऑडियंस को बहुत भाता है. इसी बीच अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, “टाइम टू गो (जाने का समय आ गया है).” इस पोस्ट ने एक्टर के रिटायरमेंट की अफवाहों को हवा दी और फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि अमिताभ बच्चन क्या वाकई फिल्मों और केबीसी (KBC) से संन्यास ले रहे हैं? अब एक्टर ने खुद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. ऐसे में आइये बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है. साथ ही उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

क्या रिटायरमेंट लेंगे अमिताभ बच्चन?

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 (Kaun Banega Crorepati Season 16) के मंच पर खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने क्यों वह ट्वीट शेयर किया था. साथ ही इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है कि वह रिटायरमेंट ले रहे हैं. हाल ही में शो का एक लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें ऑडियंस होस्ट बिग बी से ‘टाइम टू गो’ वाले पोस्ट के बारे में सवाल पूछते हैं. इस पर अमिताभ बच्चन कहते हैं, “उसमें एक लाइन था जाने का समय है, तो उसमें कुछ गड़बड़ है क्या?” इसके बाद एक शख्स उनसे पूछता है, ‘कहां जाना है?’

अमिताभ बच्चन ने पोस्ट पर दी सफाई

अमिताभ बच्चन इस सवाल के जवाब में कहते हैं, “जाने का समय आएगा है मतलब…”, इतना सुनकर लोग बोलने लगते हैं कि वह कहीं नहीं जा सकते हैं. इस पर बिग बी ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा, “अरे भाई साहब, हमको काम पर जाने का समय आ गया है। गजब बात करते हो यार और रात को जब 2 बजे यहां से छुट्टी मिलती है तो घर पहुंचते-पहुंचते 1-2 बज जाता है. वो लिखते-लिखते हमको नींद आ गई तो वो वहीं तक रह गया. जाने का वक्त और हम सो गए.”

बिग बी की कितनी नेट वर्थ है?

अमिताभ बच्चन ने 6 दशक के लंबे वक्त तक फिल्मों और रियलिटी शो होस्ट करने के जरिये करोड़ों की संपत्ति हासिल की है. 81 वर्षीय अभिनेता भारत के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं. उनके पास मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 3390 करोड़ रुपए की नेट वर्थ ही. बिग बी हर महीने 5 करोड़ रूपए कमाते हैं यानी सालाना उनकी करीब 60 करोड़ रुपए की कमाई होती है. उनकी मोती कमाई फिल्मों से होती है, 6 से 10 करोड़ है. वहीं, केबीसी के एक एपिसोड के लिए अमिताभ बच्चन 4 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं. जबकि, ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 5 से 8 करोड़ फीस वसूलते हैं.

जलसा के मालिक हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन का मुंबई वाले घर का नाम ‘जलसा’ है, जिसकी कीमत 112 करोड़ रुपए है. इसके अलावा उनके अन्य घर प्रतीक्षा, वत्स, जनक समेत कई हैं. बिग बी को महंगी कार्स का भी काफी शौक है. इनमें रोल्स रॉयस फैंटम, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी और लेक्सस एलएक्स 570 समेत कई लग्जरी गाड़ियां हैं. यहीं नहीं उनके पास एक अपना प्राइवेट जेट भी है, जिसकी कीमत लगभग 260 करोड़ रुपए है.

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >