Aishwarya Rai और अभिषेक के तलाक की अफवाहों के बीच पहली बार अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अटकलें ही अटकलें…

एक लंबे वक्त से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ खबरों में बनी हुई हैं. कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है और उनका तलाक होने वाला है. इन अफवाहों के बीच बिग बी ने एक पोस्ट लिखा है.

पिछले एक साल से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है. हाल ही में एक्ट्रेस ने आराध्या का बर्थडे सेलिब्रेट किया और तसवीरें पोस्ट की. उन फोटोज में जूनियर बच्चन नजर नहीं आए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें चलने लगी. इन सबके बीच अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर कुछ ऐसा लिखा, जो चर्चा में आ गया.

अमिताभ बच्चन ने कही ये बात

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ”मैं अपनी फैमिली के बारे में बहुत कम बोलता हूं क्योंकि ये मेरा पर्स��ल क्षेत्र है और इसकी प्राइवेसी मैं बनाए रखता हूं. अटकलें अटकलें होती हैं… ये बिना किसी सत्यापन के झूठी अटकलें है. कई लोगों ने परिवार से रिक्वेस्ट किया कि वह सामने आकर चीजों को क्लियर करें, लेकिन हमने में से किसी ने ये नहीं किया. हमने फैमिली फ्रेंड जैसे सिमी गरेवाल के खंडन पढ़े हैं.”

अमिताभ बच्चन बोले- मैं उनके पेशे में आने…

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, ”सत्यापन वह लोग चाहते हैं जो अपने बिजनेस और पेशेवर मामलों को प्रमाणित करने के लिए इसका अनुसरण करते हैं. मैं उनके पेशे में आने की इच्छा को चुनौती नहीं दूंगा और मैं उनके समाज की सेवा में किए गए एंफर्ट की सराहना करता हूं. आप जो चाहे लिखें, लेकिन जब आप इसे प्रश्न चिह्न के साथ खत्म करते हैं, तो आप ना केवल यह कह रहे होते हैं कि जो लिखा गया है वह सवालों के घेरे में हो सकता है, बल्कि चुपचाप आप चाहते हैं कि पढ़ने वाले इसपर यकीन करें और उसे फैलाए. ताकि आपकी द्वारा लिखी गई वह बातें महत्वपूर्ण लगे और बार-बार उसे रिपीट किया जाए.”

Also Read- KBC 16: अभिषेक बच्चन ने कही ऐसी बात, सुनकर भावुक हुए बिग बी, जूनियर बच्चन बोले- पिता अपने बच्चों के लिए…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >