तलाक की अफवाहों के बीच बेटे यशवर्धन के बर्थडे पर अकेली दिखीं सुनीता, गोविंदा नदारद, क्या सच में रिश्तों में आई दरार?

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा ने 1 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस पार्टी में गोविंदा नहीं दिखे, जिसके बाद फैंस के मन में कई तरह के सवाल आने लगे. इस पार्टी में राशा थडानी भी दिखी.

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा फिल्म इंडस्ट्री की मजबूत जोड़ियों में से एक मानी जाती है. हाल ही में कपल के तलाक की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी. दोनों की शादी को 37 साल हो चुके हैं. फैंस इस खबर से हैरान हो गए है और सच्चाई जानना चाहते हैं. हालांकि बीते दिन सुनीता का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि. अगर इस दुनिया में कोई माई का लाल मुझे और गोविंदा को अलग कर सकता है, तो सामने आकर दिखाए. इस बीच गोविंदा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के जन्मदिन से गायब दिखे, जिसके बाद फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे.

बेटे यशवर्धन के बर्थडे पार्टी में नहीं दिखे गोविंदा

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा ने 1 मार्च को अपना जन्मदिन मनाया. यशवर्धन के बर्थडे पार्टी में उसके दोस्त और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी नजर आई. यशवर्धन ने अपनी मां सुनीता और बहन टीना के साथ केक काटा, लेकिन गोविंदा कहीं नजर नहीं आए. बर्थडे पार्टी के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें यश अपने दोस्तों और मां के साथ दिखे. हालांकि गोविंदा के पार्टी में नहीं होने पर फैंस के मन में कई सवाल आने लगे. राशा ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी से एक क्लिप पोस्ट किया है. इसमें यशवर्धन आहूजा के साथ वह डांस करते दिखे. दोनों फिल्म दूल्हे राजा के गाने अखियों से गोली मारे पर थिरकते दिखे थे.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

गोविंदा और सुनीता के हैं दो बच्चे

गोविंदा और सुनीता आहूजा साल 1987 में शादी के बंधन में बंधे थे. गोविंदा ने अपनी शादी कई सालों तक सबसे छिपाकर रखी थी, क्योंकि उस समय वह फिल्म इंडस्ट्री में नये थे. कपल के घर साल 1988 में एक बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने टीना रखा. उसके बाद साल 1997 में बेटे यशवर्धन का जन्म हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >