Batwara 1947: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. कई यूजर्स ने फिल्म में प्रीति जिंटा के लुक की तुलना 'गदर' की सकीना यानी अमीषा पटेल से की. इसके बाद एक यूजर ने इस तुलना को लेकर अमीषा से सवाल किया, जिसका अब एक्ट्रेस ने जवाब दिया है.
Ameesha Patel Reaction: प्रीति जिंटा की तुलना पर क्या बोलीं अमीषा?.
'Ask Ameesha' सेशन के दौरान एक यूजर ने लिखा कि 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर में ऐसा लग रहा है कि प्रीति जिंटा, 'गदर' की सकीना वाला लुक कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं. यूजर ने यह भी कहा कि सकीना जैसा किरदार कोई दोबारा नहीं निभा सकता.
इस पर अमीषा पटेल ने बेहद शांत अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने लिखा,
"वो भी बहुत खूबसूरत हैं भाई. सकीना उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देती है. बस तारा का ध्यान रखना, जब तक वह वापस अपने घर नहीं पहुंच जाता."
अमीषा के इस जवाब की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है.
Batwara 1947 Story: क्या है फिल्म की कहानी?
'बंटवारा 1947' भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है. इसकी कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो बंटवारे के बाद लाहौर चला जाता है. वहां उन्हें एक खाली हिंदू घर मिलता है, लेकिन उस घर में पहले से एक बुजुर्ग महिला रहती है, जो अपना घर छोड़ने से इनकार कर देती है. इसके बाद फिल्म इंसानियत, दर्द, रिश्तों और उम्मीद की कहानी दिखाती है.
Batwara 1947 CBFC Update: बिना किसी कट के मिली मंजूरी
फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने बिना किसी कट या बदलाव के पास कर दिया है. हालांकि, फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट मिला है. यानी यह सिर्फ एडल्ट्स दर्शकों के लिए होगी.
Batwara 1947 Cast: कौन-कौन आएगा नजर?
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी फिर से साथ काम कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है, जबकि इसका संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है.
ये भी पढ़ें: Golmaal 5 की रिलीज डेट हुई कन्फर्म? वायरल खबरों का मेकर्स ने बताया सच
