Alia and Sharvari Alpha OTT Release: आलिया भट्ट और शरवरी की एक्शन-स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म को थिएटर में दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी. अब मेकर्स को उम्मीद है कि डिजिटल रिलीज के जरिए फिल्म को ज्यादा बड़ा दर्शक वर्ग मिल सकता है.
Alpha Will be in Netflix Soon: 28 अगस्त को Netflix पर आएगी 'अल्फा'
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'अल्फा' 28 अगस्त 2026 से Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है. हालांकि, Netflix या फिल्म के मेकर्स की ओर से अभी तक इस तारीख की ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में फिल्म हिंदी भाषा में उपलब्ध होगी। इसके तमिल, तेलुगु या अन्य डब वर्जन को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
The Film Focus on Female Spies: पहली बार फीमेल स्पाईज पर फोकस
'अल्फा' यशराज फिल्म्स के लोकप्रिय स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है. इससे पहले इस फ्रेंचाइजी में 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' जैसी फिल्में आ चुकी है. खास बात यह है कि 'अल्फा' इस यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें महिला जासूसों को कहानी के केंद्र में रखा गया है.
फिल्म में आलिया भट्ट सीता के किरदार में नजर आती हैं, जबकि शरवरी ने दुर्गा का रोल निभाया है। दोनों को बेहद प्रशिक्षित और खतरनाक अल्फा एजेंट के तौर पर दिखाया गया है. कहानी एक बड़े मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां दोनों मिलकर एक खतरनाक दुश्मन का सामना करती हैं.
Bobby Deol in Villain While Hrithik Played Cameo in Alpha: Bobby Deol बने विलेन, Hrithik Roshan का कैमियो
फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी खास है. बॉबी देओल ने फिल्म में मुख्य विलेन कर्नल फतेह सिंह लखावत का किरदार निभाया है. वहीं अनिल कपूर रॉ चीफ विक्रांत कौल की भूमिका में हैं. इसके अलावा फिल्म में ऋतिक रोशन का भी खास कैमियो है. वह अपने लोकप्रिय किरदार मेजर कबीर धालीवाल के रूप में नजर आते हैं, जिससे 'अल्फा' का कनेक्शन यशराज के बड़े स्पाई यूनिवर्स से और मजबूत होता है। फिल्म में दिया मिर्जा भी खास भूमिका में दिखाई देती हैं.
Alpha Box Office Collection: थिएटर में नहीं चला जादू
'अल्फा' से बॉक्स ऑफिस पर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतर सकी. फिल्म ने अपनी थिएट्रिकल रन के दौरान दुनियाभर में करीब 100.16 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. रिपोर्ट के मुताबिक, यह आंकड़ा इसे YRF Spy Universe की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्मों में रखता है.
अब फिल्म की नजर ओटीटी दर्शकों पर है. थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए दर्शकों के पास इसे घर बैठे देखने का मौका होगा. साथ ही, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के बाद फिल्म को उन दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद है, जिन्होंने इसे सिनेमाघरों में देखने के बजाय ओटीटी का इंतजार किया था. हालांकि, 28 अगस्त की स्ट्रीमिंग डेट को लेकर ऑफिसियल अनाउंसमेंट का इंतजार है.
