Allu Arjun Arrested: गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन की पहली तसवीर आई सामने, इस लुक में दिखे पुष्पा 2 स्टार, VIDEO

Allu Arjun Arrested: अल्लू अर्जुन को इस महीने की शुरुआत में पुष्पा 2: द रूल की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में एक महिला की मौत से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है. अभिनेता को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. आगे की डिटेल्स के लिए बने रहे प्रभात खबर के बाद….

Allu Arjun Arrested: तेलुगु फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 4 दिसंबर को हैदराबाद में उनकी फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर में हुई भगदड़ में यह गिरफ्तारी हुई. इसमें 39 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर हो गया था. अभिनेता को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. जहां उनसे पूछताछ हो रही है. अभिनेता को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. पुलिस ने संध्या थिएटर प्रबंधन, अभिनेता और उनकी सेक्योरिटी टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था. अधिकारियों ने कहा था कि पुलिस को कोई पूर्व सूचना नहीं थी कि पुष्पा 2 की टीम प्रीमियर के लिए आएगी.

अल्लू अर्जुन गिरफ्तार

शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस कमिश्नर की टास्क फोर्स और चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन के अधिकारी अल्लू अर्जुन के घर पहुंचे और उन्हें हिरासत में ले लिया. अभिनेता ने एफआईआर से अपना नाम हटाने के लिए तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन अब तक इस पर सुनवाई नहीं हुई है. संध्या थिएटर के मालिक और दो कर्मचारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

अल्लू अर्जन पर दर्ज हुई थी एफआइआर

एफआईआर दर्ज करने के समय, हैदराबाद पुलिस के सेंट्रल जोन के पुलिस उपायुक्त अक्षांश यादव ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया था, “बीएनएस धारा 105 (गैर इरादतन हत्या के लिए सजा) और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मृत व्यक्ति के परिवार के सदस्यों की शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में आर/डब्ल्यू 3(5) (स्वेच्छा से चोट या गंभीर चोट पहुंचाना) इसकी जांच की जा रही है. थिएटर के अंदर अराजक स्थिति के लिए जिम्मेदार सभी व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए.

क्या हुआ था पूरा मामला

अधिकारियों के मुताबिक, उनकी जांच में पाया गया कि थिएटर प्रबंधन ने कथित तौर पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त प्रावधान नहीं किए थे. पुलिस ने आरोप लगाया कि अभिनेताओं की टीम के लिए कोई अलग प्रवेश या निकास नहीं था. रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर अर्जुन अपनी थिएटर में आए और भीड़ ने उनके साथ अंदर घुसने की कोशिश की. सक्योरिटी टीम ने सभी को धक्का देना शुरू किया. जिससे स्थिति बिगड़ गई.

Also Read- Pushpa 2 की सफलता के बीच अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 3 को लेकर दिया बड़ा हिंट, बताया क्या होगा तीसरे पार्ट का टैगलाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >