Alka Yagnik Net Worth: आतंकवादी को भी अपनी आवाज का दीवाना बनाने वाली सिंगर की नेट वर्थ जान खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

Alka Yagnik Net Worth: बॉलीवुड की प्लेबैक क्वीन कहे जानी वालीं अलका याग्निक आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं. 6 साल की उम्र से गाने की शुरुआत करने वाली सिंगर आज करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर चुकी हैं. आइए जानते हैं अलका याग्निक की नेट वर्थ.

Alka Yagnik Net Worth: ‘टिप टिप बरसा पानी’, ‘ऐ मेरे हमसफर’, ‘चुरा के दिल मेरा’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘दिलबर दिलबर’ जैसे सुपरहिट गानों से 90 के दशक में अपनी आवाज का दीवाना बनाने वाली दिग्गज सिंगर अलका याग्निक आज 20 मार्च को अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं. गायिका ने महज 6 साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था. इसकी शुरुआत उन्होंने सबसे पहले ऑल इंडिया रेडियो से की थी. इसके बाद जब अलका याग्निक 10 साल कीहुईं, तब उनकी मां उन्हें सपनों की नगरी मुंबई ले आईं, जहां उन्हें पहला ब्रेक राज कपूर की मदद से मिला. फिर 14 साल की उम्र में म्यूजिक डायरेक्टर लक्ष्मिकांत और प्यारेलाल से मिलने के बाद उन्होंने फिल्म ‘पायल की झंकार’ के लिए अपना पहला गाना ‘थिरकत अंग लचक झुकी’ रिकॉर्ड किया था.

अलका याग्निक ने अपने करियर के दौरान 22 हजार गाने 25 अला-अलग भाषाओं में गाए, तक समय है गायिका कामयाबी के शिखर पर हैं. ऐसे में उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

अलका याग्निक की नेट वर्थ

बॉलीवुड की प्लेबैक क्वीन कहे जानी वालीं अलका याग्निक इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली सिंगर्स में शुमार हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने देकर करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलका याग्निक की कुल संपत्ति लगभग 68 करोड़ के आसपास है. सिंगर की मोटी कमाई फिल्मों में गाने से होती है. वह हर महीने करीब 21 लाख रुपये कमा लेती हैं और सालभर की उनकी कमाई 2 करोड़ रुपये के आस-पास है. इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह 16 लाख रुपये चार्ज करती हैं. यही नहीं, सिंगर रियल स्टेट और स्टॉक्स में भी इन्वेस्ट करती हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

आतंकवादी ओसामा बिन लादेन हुए मुरीद

अलका याग्निक की आवाज पर पूरी दुनिया मरती है. आज के समय के युवा भी सुकून और शान्ति के लिए अलका याग्निक की आवाज को सुनना पसंद करते हैं. आपको जानकार हैरान होगी कि अलका याग्निक ने बड़े-बूड़ो से लेकर आतंकवादी तक को अपना मुरीद बनाया है. हम बात ओसामा बिन लादेन की कर रहे हैं, जिसे अलका याग्निक के गानों की रिकॉर्डिंग तब मिली, जब अमेरिका ने पाकिस्तान में ओसामा के ठिकाने पर हमला किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >