गुड्डू भैया ने बताया क्यों खास होगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’, नए ट्विस्ट और अलग फ्लेवर देखेंगे

Ali Fazal On Mirzapur The Movie: मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर 2026 को थियेटर्स में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर अली फजल ने कहा कि मूवी में वही पुराना मिर्जापुर वाला मजा मिलेगा, लेकिन इस बार कहानी में कुछ नए ट्विस्ट और नया फ्लेवर भी देखने को मिलेगा.

Ali Fazal On Mirzapur The Movie: मिर्जापुर की कहानी वेब सीरीज से आगे बढ़कर अब बड़े पर्दे पर आने जा रही है. मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अली फजल ने मूवी को लेकर बात की.

Ali Fazal Explains Why Mirzapur Special: अली फजल ने बताया मिर्जापुर क्यों है खास

अली फजल ने एनडीटीवी संग बातचीत में कहा कि यह फिल्म उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए एक ‘बड़ा एक्सपेरिमेंट’ है. अली ने कहा, “ये सबके लिए एक बड़ा एक्सपेरिमेंट है. इंडिया में पहली बार ऐसा हो रहा है कि इतनी बड़ी हिट सीरीज को फिल्म में बदला जा रहा है. इसे लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं.”

Why Will Audience Enjoy Watching Mirzapur: मिर्जापुर देखकर क्यों दर्शकों को आएंगे मजा

उन्होंने आगे बताया कि बड़े पर्दे पर मिर्जापुर की दुनिया को देखना फैंस के लिए एक नया और मजेदार एक्सपीरियंस होगा. उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि दर्शकों को इसे देखकर मजा आए. ओरिजिनल कास्ट वापस लौट रही है, इसलिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाएगी.” अली ने यह भी कहा कि फिल्म में वही पुराना मिर्जापुर वाला मजा मिलेगा, लेकिन इस बार कहानी में कुछ नए ट्विस्ट और नया फ्लेवर भी देखने को मिलेगा.

Mirzapur: The Movie Star Cast: मिर्जापुर: द मूवी में ये स्टार्स हैं मौजूद

मिर्जापुर: द मूवी में अली फजल एक बार फिर गुड्डू भैया बनकर बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. उनके साथ फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, शीबा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी भी हैं. वहीं रवि किशन और जितेंद्र कुमार की एंट्री ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है. एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है.

यह भी पढ़ें- मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगा कालीन भैया-गुड्डू पंडित में संग्राम, देखें भौकाल मचाने वाला टीजर

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Film में पहले से ज्यादा दमदार होगा ‘गुड्डू पंडित’ का रोल, अली फजल बोले- दर्शकों को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >