गोविंदा सबके सीन कटवाते थे? अली असगर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Ali Asgar: हाल ही में गोविंदा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह सुर्खियों में हैं. इसी बीच अली असगर ने एक इंटरव्यू में गोविंदा को लेकर दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जहां लोग कहते थे गोविंदा सीन कटवा देते हैं, वहीं उनके साथ उल्टा हुआ.

Ali Asgar: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों अपनी एक वीडियो के कारण खूब चर्चा में है. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्हें एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ नाचते हुए देखा गया है. इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है. साथ ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है. इसी बीच एक्टर अली असगर ने लल्लनटॉप के साथ एक बातचीत की, जिसमें उन्होंने गोविंदा और पुराने समय को याद कर कई बातों का खुलासा किया. 

मेरे सीन्स बढ़वा दिए जाते थे…

लल्लनटॉप से बातचीत के समय एक्टर अली असगर ने गोविंदा के बारे में कई बातें शेयर की. उन्होंने कहा कि मैं बहुत सरप्राइज था, मतलब लोग उनके साथ बोलते थे कि यार वो सीन गोविंद के साथ करो न तुम, करने नहीं देता. वो बात बीच में आती थी न, लेकिन मेरे साथ तो उल्टा था. मेरे सीन्स बढ़वा दिए थे उन्होंने फिल्म में. अरे अली अच्छा कर रहा है यार, अली को करने दे. अली तू ऐसे कर, अली ऐसे करते है, चल ऐसे करते है. मतलब वो एक फ्रेम में चीची भैया, जॉनी भाई, कादर खान सर, यू नो लेजेंड्स सब के साथ वैसा मौका आज के दौर में आना या वो पल वापस आना बहुत मुश्किल है. इसलिए, मैं बहुत भाग्यशाली था कि ऐसे-ऐसे दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिला. वो कहते है न खरबूजे को देख कर खरबूजा रंग बदल लेता है. तो मेरी जो कुछ भी, अगर मैं थोड़ा भी ठीक करता हूं, तो इन सब का श्रेय इन महान कलाकारों को जाता है.

ये भी पढ़ें: ऑर्केस्ट्रा डांसर संग ठुमके लगाते दिखे गोविंदा, फैंस ने कहा- वक्त कितना बदल गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >