'पागल हो गया है क्या तू? विलेन क्यों बनूंगा' रहमान डकैत का रोल मिलते ही भड़क गए थे Akshaye Khanna

Akshaye Khanna 'धुरंधर' में विलेन के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे. 3 बड़े स्टार्स के ठुकराने के बाद यह किरदार अक्षय को कैसे मिला और उन्होंने पहले इसे करने से क्यों मना किया था, मुकेश छाबड़ा ने खोला पूरा राज.

Akshaye Khanna on Dhurandhar Villain Role: फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना ने पर्दे पर ऐसा खौफ पैदा किया कि लोग उनके कायल हो गए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय खन्ना इस फिल्म में विलेन का रोल बिल्कुल नहीं करना चाहते थे? जी हां, बॉलीवुड के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने हाल ही में शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में यह मजेदार किस्सा सुनाया है. मुकेश ने बताया कि जब उन्होंने अक्षय को इस रोल के बारे में बताया, तो अक्षय का पहला रिएक्शन क्या था और उन्होंने रोल करने से साफ मना क्यों कर दिया था.

'पागल हो गया है क्या? विलेन क्यों करूंगा मैं'

मुकेश छाबड़ा ने शो में बताया कि जब वे अक्षय खन्ना के पास इस रोल का ऑफर लेकर गए, तो अक्षय तुरंत बोले,

"पागल हो गया है क्या तू? विलेन क्यों करूंगा मैं?"

अक्षय को लग रहा था कि उन्हें विलेन का किरदार क्यों चुनना चाहिए. लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पूरा खेल ही पलट दिया. मुकेश ने अक्षय से कहा कि वे बस एक बार कहानी सुन लें. अक्षय ने सिर्फ 5 मिनट तक डायरेक्टर आदित्य धर की लिखी कहानी सुनी और सुनते ही बोले, "फैंटास्टिक!" कहानी इतनी जबरदस्त थी कि अक्षय ने उसी दिन फिल्म के लिए हां कर दिया.

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 में अक्षय खन्ना को जयदीप अहलावत ने किया रिप्लेस? खुद अजय देवगन ने बता दिया सच

अक्षय खन्ना नहीं थे पहली पसंद, 3 बड़े स्टार्स ने ठुकराया था रोल

मुकेश छाबड़ा ने यह भी बड़ा खुलासा किया कि अक्षय खन्ना इस रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे. उनसे पहले बॉलीवुड के दो-तीन बहुत बड़े स्टार्स को यह रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन सभी ने मना कर दिया. मुकेश ने कहा कि बाकी स्टार्स बहुत हिसाब-किताब लगाने लगे थे. उन्हें लगा कि फिल्म में बहुत सारे बड़े एक्टर्स हैं और डायरेक्टर आदित्य धर ने 'उरी' के बाद 7 साल से कोई फिल्म नहीं बनाई है. मुकेश ने कहा कि जब कोई कलाकार दिल के बजाय सिर्फ दिमाग से सोचने लगता है, तो यही गलती होती है.

यह भी पढ़ें: Mahakali Teaser Out: सफेद दाढ़ी, जटाएं और माथे पर तिलक... शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना को पहचानना हुआ मुश्किल

रणवीर सिंह का बड़प्पन और फिल्म की ऐतिहासिक कमाई

इस इंटरव्यू में मुकेश ने फिल्म के लीड हीरो रणवीर सिंह की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि आज के दौर में कोई भी यंग हीरो विलेन को इतना स्पेस नहीं देता, लेकिन रणवीर ने कहानी पर भरोसा किया और पूरी तरह डायरेक्टर को सरेंडर कर दिया.

बता दें कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं और दोनों ने मिलकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 3120 करोड़ रुपये से ज्यादा का तूफानी कलेक्शन किया है.

धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- Sacnilk
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- Sacnilk

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >