Sikandar के फ्लॉप होने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सलमान खान ऐसी नसल का…

Akshay Kumar On Sikandar: हाल ही में दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए अक्षय कुमार ने अपने पुराने दोस्त और साथी अभिनेता सलमान खान की काफी तारीफ की. उन्होंने सिकंदर के अच्छा परफॉर्म नहीं करने पर उनका सपोर्ट किया और कहा कि टाइगर हमेशा जिंदा ही रहेगा.

Akshay Kumar On Sikandar: अक्षय कुमार और सलमान खान का रिश्ता काफी पुराना है. दोनों ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एक ही समय में की थी और दोनों के बीच इतनी अच्छी दोस्ती हो गई कि उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘जान ए मन’ जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया. अब सिकंदर के फ्लॉप होने पर खिलाड़ी कुमार ने भाईजान को सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि टाइगर जिंदा है और हमेशा रहेगा.

सिकंदर के फ्लॉप होने पर सलमान को मिला अक्षय का साथ

दरअसल हाल ही में सलमान खान की सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. फिल्म को जितना अच्छा परफॉर्म करना चाहिए था, उतनी खास प्रदर्शन नहीं दे पाई. यह फ्लॉप हो गई. अब ‘केसरी चैप्टर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय कुमार ने एचटी सिटी संग बात करते हुए सलमान खान की जमकर तारीफ की. अक्षय कुमार से जब पूछा गया कि आज बड़े सितारों की ओर से निर्देशित फिल्में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही हैं, तो अक्षय ने जवाब दिया, “देखिए ये गलत बात है. ऐसा नहीं हो सकता है. टाइगर जिंदा है और हमेशा रहेगा.” उन्होंने आगे कहा, “सलमान ऐसी नसल का टाइगर है, जो जिंदगी में कभी मर नहीं सकता.”

केसरी: चैप्टर 2 के बारे में

अक्षय कुमार इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’ की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो जलियांवाला बाग त्रासदी पर आधारित है. इसमें अनन्या पांडे और आर माधवन प्रमुख भूमिकाओं में हैं. मूवी 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

सलमान खान के बारे में

सलमान को आखिरी बार ‘सिकंदर’ में देखा गया था, जो रश्मिका मंदाना के साथ उनकी पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी थी. उच्च उम्मीदों और 200 करोड़ रुपये के भारी बजट के बावजूद, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ा और यह अपने पहले दो हफ्तों में केवल 110 करोड़ रुपये ही कमा सकी.

Kesari 2 First Review: अक्षय कुमार की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, टिकट लेने से पहले जानें कैसी है कोर्ट रूम ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >