Raid 2 में इलियाना को वाणी कपूर से रिप्लेस करने पर अजय देवगन बोले, कहा- नए लोग आते…

Raid 2: 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार अजय देवगन की ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में एक बार फिर अमय पटनायक के किरदार में हैं. लेकिन इस बार उनकी पत्नी का रोल इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर ने ली है. अब एक्ट्रेस के रिप्लेस होने पर अजय देवगन ने खुलकर बात की है.

Raid 2: अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख स्टारर मोस्ट एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘रेड 2’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है. इस फिल्म की कहानी एक बार एक ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक (अजय देवगन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शहर में बढ़ रहे दादा मनोहर पटनायक (रितेश देशमुख) के भ्रष्टाचार को खत्म करने के संघर्ष पर केंद्रित है. लेकिन इस सीक्वल में अजय देवगन की पत्नी की भूमिका इलियाना डिक्रूज नहीं, बल्कि वाणी कपूर कर रही हैं. ऐसे में मेकर्स ने यह फैसला क्यों लिया, इसका खुलासा खुद अजय देवगन ने किया है. आइए बताते हैं सबकुछ.

इलियाना को वाणी से रिप्लेस करने पर अजय ने क्या कहा?

अजय देवगन ने रेड 2 के ट्रेलर लॉन्च में इलियाना को वाणी कपूर से रिप्लेस करने पर कहा, “आप इसे हॉलीवुड की कई फिल्मों में भी देखते हैं. फिर भी, शॉन कॉनरी जेम्स बॉन्ड नहीं हैं. यह वह किरदार है जिसका आप अनुसरण करते हैं, और फिर नए लोग आते रहते हैं.” इसी इवेंट में वाणी कपूर ने इस विषय पर कहा, “पिछले किरदार से कोई ईर्ष्या नहीं है. हम ऑफ-स्क्रीन एक बेहतरीन केमिस्ट्री साझा करते हैं.”

‘इलियाना ‘रेड’ परिवार का हिस्सा…’

वहीं, राज कुमार गुप्ता ने लीड एक्ट्रेस बदले पर कहा, “मुझे लगता है कि ये चीजें होती रहती हैं. इलियाना ‘रेड’ का हिस्सा थीं और उन्होंने इसमें बेहतरीन काम किया था और वह अब भी ‘रेड’ परिवार का हिस्सा हैं. इस बार वाणी (कपूर) हैं, दोनों किरदारों को एक साथ बहुत अच्छे से पेश किया गया है. किरदार वही है, अभिनेता बदल गया है. यह (पहले भाग से) सात साल आगे है. इसलिए, अभिनेता बदल गया है और इसमें कोई नकारात्मकता नहीं है.”

यह भी पढ़े: Raid 2 में अजय देवगन संग स्क्रीन शेयर करने पर रितेश देशमुख ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सामने खड़े होते…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >