De De Pyaar De 2 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘De De Pyaar De 2’ दूसरे वीकेंड पर फिसली, कमाई में बड़ा झटका

De De Pyaar De 2 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘De De Pyaar De 2’ ने पहले 8 दिनों में शानदार कमाई की, लेकिन दूसरे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर गिरावट आई. यहां देखें अब तक की पूरी कलेक्शन रिपोर्ट.

De De Pyaar De 2 Box Office Collection: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन स्टारर फिल्म De De Pyaar De 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहले सप्ताह की शुरुआत शानदार तरीके से की. पहले 8 दिनों में फिल्म ने अनुमानित 53.35 करोड़ की कमाई की. 9वें दिन फिल्म के कमाई में गिरावट दिखाई दी, ओर इस दिन फिल्म ने 1.14 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन दर्ज किया, जिससे कुल कमाई 54.49 करोड़ हो गई है. ये फिल्म का दूसरा वीकेंड था और कमाई में अचानक से गिरावट नजर आ रही है.

पहले दिन से अब तक का कलेक्शन

दिनभारत नेट कलेक्शन
DAY 1 [पहला शुक्रवार]8.75 करोड़
DAY 2 [पहला शनिवार]12.25 करोड़
DAY 3 [पहला रविवार]13.75 करोड़
DAY 4 [पहला सोमवार]4.25 करोड़
DAY 5 [पहला मंगलवार]5.25 करोड़
DAY 6 [पहला बुधवार]3.5 करोड़
DAY 7 [पहला गुरुवार]3.35 करोड़
पहला सप्ताह कुल51.1 करोड़
दिन 8 [दूसरा शुक्रवार]2.25 करोड़
दिन 9 [दूसरा शनिवार]1.14 करोड़
कुल54.49 करोड़

फिल्म के बारे में

De De Pyaar De 2 का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है और इसे T-Series और Luv Films ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर. माधवन, इशिता दत्ता, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी और गौतमी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं.

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट की केमिस्ट्री दर्शकों को लगातार आकर्षित कर रही है. पहले सप्ताह के कलेक्शन और लगातार दर्शकों की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >