अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 की शूटिंग कहां हुई है? जानिए कैसे शूट होते थे फिल्म के सीन्स

अभिषेक पाठक की फिल्म ‘दृश्यम 2’ का क्रेज दर्शकों में साफ दिख रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म में बेहद खूबसूरत लोकेशन दिखाया गया है, जिसके बारे में हम आपको बताते है.

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन और इशिता दत्ता स्टारर मूवी ने अबतक 96.49 करोड़ कमा लिए है. जल्द ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. इस बीच खबर आ गई है कि दृश्यम 3 भी बनने जा रही है. इस बीच आपको बताते है कि फिल्म की शूटिंग कहां हुई है.

फिल्म दृश्यम 2 की शूटिंग कहां हुई?

फिल्म दृश्यम 2 फिल्म मोहनलाल की मलयालम वाली दृश्यम 2 का रीमेक है. फिल्म में खूबसूरत लोकेशन दिखाया गया है. खूबसूरत दृश्य, जंगल, समन्दर दिखाया गया है. इसकी शूटिंग मुंबई और गोवा में हुई है. इस क्राइम थ्रिलर की कहानी वैसे गोवा में ही बेस्ड है. बता दें कि फिल्म दर्शकों को काफी पसन्द आ रही है.

जानें कैसे होती थी फिल्म की शूटिंग

अभिषेक पाठक ने अपनी फिल्म ‘दृश्यम 2’ का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया था. उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि इस मूवी की शूटिंग कैसे हुई थी. वीडियो में अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन, अक्षय खन्ना दिख रहे है. ये सारे स्टार्स अपने सीन की शूट कर रहे है और उनके सामने कैमरा और क्रू मेंबर्स दिख रहे है. वहीं, अभिषेक कई जगह स्टार्स को सीन समझाते दिख रहे है.

इन फिल्मों की शूटिंग यहां हुई है

फिल्म इंडस्ट्री में शूटिंग के हिसाब से कई मेकर्स की पहली पसन्द है गोवा है. इस जगह गहराइयां, बधाई दो और लूप लपेटा की शूटिंग हुई है. आमिर खान की दिल चाहता है, गोलमाल सीरीज, ऋतिक रोशन की गुजारिश, शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म डियर जिंदगी की शूटिंग यहां हुई है.

Also Read: Drishyam 2 BO Collection Day 6: दृश्यम 2 का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, जानें टोटल कलेक्शन
दृश्यम 2 का कुल कलेक्शन

दृश्यम 2 ने छठे दिन 10 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने अबतक 96.49 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर ली है. जल्द ही मूवी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. जिस तरह से मूवी कमाई कर रही है उसे देखकर लगता है कि वो इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >