VIDEO: सास जया बच्चन की बातें सुन ऐश्वर्या राय बच्चन की आंखे भर आईं, वायरल वीडियो में बिग बी भी भावुक

VIDEO: कांस 2025 में सिंदूर लगाकर पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन नेअभिषेक संग उड़ रही तलाक की अफवाहों को खारिज कर दिया है. इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जया बच्चन ऐश्वर्या की तारीफ करते नजर आ रही हैं.

VIDEO: ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने फैशन और स्टाइल से सबका दिल जीत रही हैं. इस बार ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर सिंदूर लगाकर एंट्री ली, जिससे ये साफ हो गया कि उनके और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहें झूठी हैं. उनके इस लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, और फैंस उनकी ग्रेस और एलिगेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

इसी बीच हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सास जया बच्चन ऐश्वर्या राय की तारीफ करती नजर आ रही हैं. ये वीडियो 2007 के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का है, जहां जया बच्चन ने सबके सामने कहा था – “मैं बहुत शानदार, प्यारी और ग्रेटफुल वैल्यूज वाली ऐश्वर्या राय की सास बनने जा रही हूं. मैं आपका फैमिली में स्वागत करती हूं. आई लव यू.”

यहां देखें वीडियो:

इस इमोशनल स्पीच को सुनकर ऐश्वर्या खुद को रोक नहीं पाईं और भावुक हो गईं. अब यह वीडियो आज भी लोगों के दिलों को छू रहा है, और यही साबित करता है कि बच्चन परिवार में उनके लिए आज भी सम्मान और प्यार बरकरार है.

यह भी पढ़े: Cannes 2025 में मांग में सिंदूर और व्हाइट साड़ी में ऐश्वर्या राय ने दिखाई भारतीय संस्कृति, फैंस ने कहा- ‘कान्स की रानी’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >