ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ की ये तसवीर हो रही वायरल, दोनों को साथ देखकर फैंस बोले- इसी फोटो का तो...

मनीष मल्होत्रा ने अपनी दिवाली पार्टी से कई सारी तसवीरें फैंस के साथ शेयर की, लेकिन एक तसवीर पर यूजर्स की नजर अटक गई. इस फोटो में ऐश्वर्या राय बच्चन और कैटरीना कैफ साथ में कैमरे को देखकर पोज देते दिखी.

हाल ही में पॉपुलर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने बॉलीवुड दोस्तों के लिए दिवाली पार्टी रखी थी. इस आलीशान पार्टी में कई सितारों ने अपना जलवा बिखेरा. मनीष ने कई तसवीरें फैंस के साथ शेयर की. लेकिन एक फोटो मे सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस तसवीर की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. इस फोटो में बॉलीवुड की दो हसीनाएं ऐश्वर्या राय बच्चन और कैटरीना कैफ एक साथ दिखी.

आपने देखी ये वायरल तसवीर?

मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टीज की कई तसवीरें शेयर की. एक फोटो में वो ऐश्वर्या राय बच्चन और कैटरीना कैफ के साथ पोज देते दिखे. इस तसवीर में ऐश ने पिंक कलर की स्टाइलिश ड्रेस पहनी थी और कैट ने ग्रीन कलर की साड़ी. दोनों एक्ट्रेसेस काफी खूबसूरत लगी. मनीष दोनों के बीच में खड़े थे औऱ सब मुस्कुराते हुए कैमरे को पोज दे रहे थे.

https://www.instagram.com/p/CkDRJuCJtrG/?

यूजर्स के आ रहे कमेंट्स

तसवीर के साथ मनीष मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा, दो सुंदरियों के साथ सही उत्सव के रंगों में चमकते हुए. तसवीर वायरल होते ही इसपर कमेंट्स की बौछार आने लगी. एक यूजर ने लिखा, इसी फोटो का तो इंतजार था. एक अन्य यूजर ने लिखा, आपकी दिवाली पार्टी की सबसे बेस्ट फोटो. एक औऱ यूजर ने लिखा, ऐश्वर्या औऱ कैटरीना को एक साथ फिल्म करनी चाहिए. बता दें कि मनीष ​​की दिवाली पार्टी सितारों से सजी थी. इसमें विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन, अनन्या पांडे, सुहाना खान, शनाया कपूर, नव्या नवेली नंदा, काजोल, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, वरुण धवन, नोरा फतेही, मालविका मोहन ने चार चांद लगाया. मनीष ने कई सारी फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

Also Read: Diwali 2022: अमृतपाल सिंह बिंद्रा की दिवाली पार्टी में सजी स्टार्स की महफिल, शाहरुख खान का दिखा खास अंदाज

कैटरीना-ऐश्वर्या की फिल्में

फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोंन्नियिन सेल्वन हाल ही में रिलीज हुई थी. डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई. वहीं, कैटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा सलमान खान के साथ उनकी मूवी टाइगर 3 अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी. पहले ये मूवी ईद पर रिलीज होने वाली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >