शादी की 19वीं सालगिरह पर ऐश्वर्या ने शेयर की खास तस्वीर, बेटी आराध्या भी दिखीं साथ

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को 19 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर ऐश्वर्या ने फैमिली सेल्फी शेयर की जिसमें अभिषेक और बेटी आराध्या नजर आए. कपल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Aishwarya Rai: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को 19 साल पूरे हो गए हैं. दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को बेहद सादगीपूर्ण तरीके से शादी की थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे.

इन 19 सालों में यह कपल हमेशा सुर्खियों में रहा है- कभी अपनी फिल्मों को लेकर, तो कभी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों के कारण. बीते समय में दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आईं, लेकिन इस खास मौके पर कपल ने एक बार फिर अपने रिश्ते की मजबूती का संकेत दिया है.

एनिवर्सरी पर ऐश्वर्या ने शेयर की खास सेल्फी

शादी की 19वीं सालगिरह पर ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत फैमिली सेल्फी शेयर की. इस तस्वीर में वह अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आ रही हैं. फोटो में तीनों के बीच की बॉन्डिंग और मुस्कान फैंस का दिल जीत रही है. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो गई है और लोग कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं.

अफवाहों पर लगा विराम

पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आती रही हैं, लेकिन इस फैमिली पोस्ट ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि दोनों के बीच रिश्ता मजबूत है. वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे, जबकि ऐश्वर्या राय की आखिरी फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ थी.

यह भी पढ़ें: रितेश–जेनिलिया के बेटे राहिल देशमुख ने किया एक्टिंग डेब्यू, राजा शिवाजी में आएंगे नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >