‘वेलकम टू द जंगल’ की स्क्रिप्ट आई पसंद, शूटिंग भी कर ली, फिर संजय दत्त ने क्यों छोड़ी फिल्म? अहमद खान ने बताई सच्चाई

Sanjay Dutt Exit From Welcome to the Jungle: ‘वेलकम टू द जंगल’ से संजय दत्त का बाहर होना किसी विवाद की वजह नहीं, बल्कि डेट्स और हेल्थ कंडीशन का नतीजा था. डायरेक्टर अहमद खान ने ये खुलासा किया.

Ahmed Khan on Sanjay Dutt Exit From Welcome to the Jungle: फिल्म वेलकम टू द जंगल में 30 से ज्यादा कलाकार शामिल हैं. लेकिन फिल्म से संजय दत्त, शरीब हाशमी, राहुल देव और सिंगर मीका सिंह से गायब दिखे. अब फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने इन सवालों पर चुप्पी तोड़ते हुए संजय दत्त के फिल्म छोड़ने की असली वजह बताई है.

Reason Bheind Sanjay Dutt Exit From Film: अहमद खान का खुलासा- संजय दत्त को स्क्रिप्ट बहुत पसंद थी

अहमद खान ने न्यूज 18 को बताया कि संजय दत्त इस फिल्म को लेकर शुरू से ही काफी एक्साइटेड थे. अहमद ने बताया, “संजय दत्त को फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी. वह इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे क्योंकि इसमें उनके कई करीबी दोस्त थे जैसे अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ. हमने उनके साथ फिल्म का कुछ हिस्सा शूट भी किया था. लेकिन बाद में उन्हें डेट्स की दिक्कत थी. उन्हें यूएस जाना था. वह अपने इलाज के लिए वहां गए थे, और मैं इतने सारे एक्टर्स की डेट्स नहीं बदल सकता था.”

संजय दत्त ने कास्टिंग में की मदद

संजय दत्त ने फिल्म छोड़ने के बाद भी मेकर्स की मदद की. अहमद खान ने बताया, “संजय दत्त ने खुद सुनील शेट्टी को कॉल किया और उन्हें वह रोल करने के लिए कहा जो पहले उनके लिए था. फिर उन्होंने जैकी श्रॉफ को भी मनाया कि वह सुनील शेट्टी वाला रोल करें. हम हमेशा उनके इस सपोर्ट के लिए आभारी रहेंगे.”

बाकी स्टार्स के बाहर होने की वजह भी सामने आई

शारिब हाशमी ने वैरायटी इंडिया को बताया, “मैंने यह फिल्म तब साइन की थी जब किसी दूसरे प्रोजेक्ट के साथ कोई टकराव नहीं था, लेकिन शूटिंग में देरी हो गई. जब शूटिंग की तारीखें आईं, तो वे ‘द फ़ैमिली मैन सीज़न 3’ के शेड्यूल से टकरा रही थीं. इसलिए, मुझे ‘वेलकम टू द जंगल‘ के लिए मना करना पड़ा.” जबकि राहुल देव ने भी शेड्यूल क्लैश की वजह बताई और बाद में इक्कीस फिल्म चुन ली.

यह भी पढ़ें- ‘वेलकम टू द जंगल’ ने सोमवार को मचाया धमाल या फीका पड़ा जादू? चार दिन का कलेक्शन चौंकाने वाला

यह भी पढ़ें– Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >