Ahaan Panday Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं सैयारा एक्टर, महीने में कमाते हैं इतना, जानें नेटवर्थ

Ahaan Panday Net Worth: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे सैयारा में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पॉपुलर हुए. उनकी डेब्यू फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े. आइये जानते हैं वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं.

Ahaan Panday Net Worth: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ से अहान पांडे ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाकेदार डेब्यू किया. इस मूवी में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से काफी सराहा गया. म्यूजिकल ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर साल 2025 की कई बिग बजट फिल्मों को पछारते हुए तीन दिनों में 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये जानते हैं उभरते हुए इस स्टार की कुल संपत्ति कितनी है.

कितने करोड़ के मालिक हैं अहान पांडे

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैयारा से डेब्यू करने वाले अहान पांडे करीब 41 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. हर महीने वह करीब 30 से 35 लाख की कमाई करते हैं. उनकी कमाई का जरिया कुछ और नहीं बल्कि मॉडलिंग, असिसटेंट डायरेक्टर के तौर पर काम और ब्रांड एंड्रोसमेंट्स है. सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक से भी वह तगड़ी कमाई करते हैं. सैयारा के लिए उन्हें 3-5 करोड़ के बीच फीस मिली है.

कौन हैं अहान पांडे?

  • अहान पांडे बिजनेसमैन चिक्की पांडे और फिटनेस कोच और लेखिका डीन पांडे के बेटे हैं. चिक्की पांडे अभिनेता चंकी पांडे के भाई हैं. अहान और अभिनेत्री अनन्या पांडे चचेरे भाई-बहन हैं. उनकी सगी बहन अलाना पांडे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं.
  • अहान ने मुंबई के ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की. बाद में, द इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से ललित कला, सिनेमाई कला, फिल्म और टेलीविजन निर्माण की पढ़ाई पूरी की.
  • सैयारा में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने से पहले, अहान ने फ्रीकी अली, रॉक ऑन 2, द रेलवे मेन और मर्दानी 2 जैसे प्रोजेक्ट्स में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया.
  • एक्टिंग के अलावा, अहान का क्रिएटिव कलाओं से जुड़ी हर चीज में है. वह एक संगीतकार, निर्देशक, डांसर हैं और फैशन और ईस्पोर्ट्स में भी उनको शौक है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara को इस शख्स बताया था फ्लॉप, मोहित सूरी का सनसनीखेज खुलासा, जानिए किसने की थी भविष्यवाणी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >