Don 3: शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह ने डॉन 3 के ऑफर को ठुकराया! अब ये एक्टर बनेगा नया Don

डॉन 3 को लेकर कुछ दिनों से कई खबरें आ रही है. कहा जा रहा था कि इस बार डॉन 3 में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह नजर आएंगे. लेकिन ऐसा नहीं है. अब इसपर नया अपडेट आया है.

Don 3: साल 2006 में फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने डॉन (Don) का रीमेक बनाया, जिसमें शाहरुख खान डॉन बने थे. फिल्म में दर्शकों को शाहरुख की एक्टिंग काफी पसन्द आई. फिर साल 2011 में डॉन 2 (Don 2) रिलीज की गई. हालांकि उसके बाद से ही इसके तीसरे पार्ट का फैंस काफी बेताबी से इंतजार कर रहे है. कुछ दिन पहले खबर सुनने को मिली कि डॉन 3 से किंग खान ने खुद को अलग कर लिया. फिर खबर आई कि रणवीर सिंह नये डॉन में दिखेंगे. अब इसपर नया अपडेट आया है.

अब फरहान अख्तर बनेंगे नये डॉन!

शाहरुख खान के डॉन 3 से बाहर होने की खबर ने उनके फैंस को निराश कर दिया था. जिसके बाद रणवीर सिंह के नये डॉन बनने की खबर से फैंस काफी उत्साहित हो गए. हालांकि रणवीर के डॉन 3 के लिए बोर्ड पर आने की संभावना नहीं है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, लेखक-निर्देशक फरहान अख्तर खुद डॉन बनने की प्लानिंग कर रहे है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो फरहान अख्तर ने डॉन 3 में खुद लीड निभाने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि अभी इसपर कन्फर्म कुछ कहना मुश्किल है.

पहले शाहरुख खान बने थे डॉन

बता दें कि शाहरुख ने 2006 में डॉन के रीमेक में अभिनय किया, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित किया गया था. डॉन 2 नामक सीक्वल, 2011 में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख ने मुख्य किरदार के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया. फिल्म डॉन: द चेज बिगिन्स अगेन (2006) में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल, ईशा कोप्पिकर, बोमन ईरानी, ​पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर और ओम पुरी प्रमुख भूमिकाओं में थे. करीना कपूर खास रोल में नजर आईं थी.

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan OTT Release: फिल्म KKBKKJ ओटीटी पर दिखाएगी कमाल? जानें कब और कहां दस्तक देगी मूवी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >