Aditi Rao Hydari-Siddharth Wedding: हीरामंडी की बिब्बो जान ने सिद्धार्थ संग गुपचुप रचाई शादी, पहली फोटो आई सामने

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ अब हमेशा के लिए एक हो गए हैं. कपल ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली और अब फैंस के साथ उन्होंने फोटोज शेयर की है. शादी की तसवीरें बेहद खूबसूरत है.

Aditi Rao Hydari-Siddharth Wedding: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी की बिब्बोजान यानी अदिति राव हैदरी के फैंस के लिए गुड न्यूज है. अदिति और एक्टर सिद्धार्थ ने शादी कर ली. जी हां. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर तसवीरें पोस्ट कर एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है. तसवीरों में दोनों काफी खुश दिख रहे हैं. कपल ने इसी साल मार्च में सिद्धार्थ संग सगाई की थी.

अदिति राव हैदरी ने साउथ एक्टर सिद्धार्थ संग की शादी

साउथस्टार सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी अब पति-पत्नी बन गए हैं. अदिति और सिद्धार्थ ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी कर ली. वेडिंग फोटोज पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, आप मेरे सूर्य हो, मेरे चंद्रमा हो, और मेरे सभी सितारे हो. अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट बने रहना…हंसी और उस कभी बड़े न होना. अनंत प्रेम, लाइट और मैजिक के लिए. मिसेज एंड मिस अदु-सिद्धू. तसवीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी को यूजर्स दे रहे बधाई

सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने वानापर्थी के 400 साल पुराने मंदिर में सात फेरे लिए. कपल ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से शादी की. तसवीरों में दोनों को ट्रेडिशनल साउथ आउटफिट पहना था. शादी के बाद उन्होंने फोटोशूट भी करवाया. तसवीरों पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मेड इन हेवन. एक यूजर ने लिखा, बधाई हो. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों की जोड़ी बनी रहे. कई सेलेब्स ने उन्हें एख नयी शुरूआत के लिए शुभकामनाएं दी. गौरतलब है कि सिद्धार्थ और अदिति को फिल्म महा समुंद्रम के सेट पर प्यार हुआ था. इस साल मार्च में उन्होंने सगाई की फोटोज पोस्ट कर अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया था.

Also Read- Cannes 2024: हीरामंडी की ‘बिब्बोजान’ Aditi Rao Hydari ने कान्स में ढाया कहर, स्टाइलिश आउटफिट में लूट ली सारी महफिल

Also Read- हीरामंडी की ‘बिब्बो जान’ को इस बॉलीवुड एक्टर पर है क्रश, बोली- वो आपको हर चीज करने के लिए….

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >