Sitaare Zameen Par में 60 साल के आमिर खान ने 37 की जेनेलिया संग एज गैप पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी उम्र का…

Sitaare Zameen Par: आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ में जेनेलिया संग 23 साल के एज गैप पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही उन्होंने मां के एक्टिंग डेब्यू के बारे में भी खुलकर बात की है.

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में उनके अपोजिट नजर आएंगी जेनेलिया डिसूजा, जो उम्र में आमिर से करीब 23 साल छोटी हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस एज गैप को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. अब हालिया इंटरव्यू में आमिर खान ने इस एज गैप पर तोड़ी चुप्पी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा और फिल्म से जुडी बाकी डिटेल्स.

सितारे जमीन पर’ में जेनेलिया संग ऐज गैप पर बोले आमिर?

हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में जब आमिर से जेनेलिया के साथ उनकी जोड़ी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने ईमानदारी से कहा, “हां, जेनेलिया के साथ एज गैप का विचार मेरे मन में भी आया था.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि पहले वे उन्हें अपने भतीजे इमरान खान के साथ ‘जाने तू या जाने ना’ में देख चुके हैं और आज इमरान भी लगभग उनकी उम्र के ही हो गए हैं. इसपर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अब इमरान भी मेरी उम्र का हो चुका है.’

‘एक्टर के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है’

आमिर ने टेक्नोलॉजी के विकास की तारीफ करते हुए कहा, “अब VFX और मेकअप के ज़रिए आप किसी भी उम्र के किरदार को निभा सकते हैं. इसलिए अब एक्टर के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है.” उन्होंने अनिल कपूर की 1989 की फिल्म ‘ईश्वर’ का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले उम्र के किरदार निभाने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप जरूरी था, लेकिन अब ये जरूरत नहीं रही. वह बोले, ‘आज, आप विजुअल इफेक्ट्स के साथ स्क्रीन पर 80 या 40 या 20 साल के दिख सकते हैं. इसलिए अब एकटर्स के लिए एज कोई बैरियर नहीं है.’

फिल्म से आमिर की मां कर रही हैं एक्टिंग डेब्यू

फिल्म से जुड़ी एक और खास बात यह है कि आमिर खान की 90 साल की मां भी इस फिल्म के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं. आमिर ने बताया कि कैसे उनकी मां शादी वाले एक सीन के दौरान शूटिंग लोकेशन पर आई थीं और निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना के कहने पर उन्होंने कैमियो किया. आमिर ने इस लम्हे को अपनी जिंदगी का बेहद भावुक और खास पल बताया.

10 न्यूरोडाइवर्जेंट एक्टर्स के साथ खास फिल्म

‘सितारे जमीन पर’ सिर्फ आमिर और जेनेलिया की जोड़ी या उनकी मां की मौजूदगी के कारण नहीं, बल्कि 10 न्यूरोडाइवर्जेंट एक्टर्स के साथ बनाई गई एक दिल को छूने वाली फिल्म है. यह फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है.

रिलीज डेट और दर्शकों की उम्मीदें

आमिर खान की ये फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं, और सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं. अब देखना होगा कि क्या आमिर और जेनेलिया की ये जोड़ी दर्शकों के दिलों में जगह बना पाएगी.

यह भी पढ़े: Dharmendra Viral Video: ‘कमबख्त जान क्यों जाती है’ कहकर भावुक हुए 89 साल के धर���मेंद्र, फैंस ने कही दिल की बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >