आमिर खान भी रणवीर सिंह-फरहान अख्तर की नहीं करा पाए सुलह, डॉन 3 विवाद में नया ट्विस्ट

Don 3 Controversy: रणवीर सिंह और ‘डॉन 3’ के मेकर्स के बीच अनबन तब चर्चा का विषय बन गई, जब FWICE ने कड़ा निर्देश जारी किया. अशोक पंडित ने इस मामले पर बात करते हुए कहा है कि आमिर खान समेत इंडस्ट्री के कई लोगों ने इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की थी.

Don 3 Controversy: फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच चल रहा डॉन 3 विवाद किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लग रहा. पहले रणवीर के मूवी से बाहर होने की खबर आई, फिर 45 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा सामने आया और अब इस मामले में बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान का नाम जुड़ गया है.

आमिर खान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सुलह करवाने की कोशिश की थी

FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने हिंदी रश संग बात करते हुए खुलासा किया कि मामला उनके पास पहुंचने से पहले इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की थी. उन्होंने बताया कि आमिर खान भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच बढ़ती दूरियों को कम करने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका.

बीच में प्रोजेक्ट छोड़ने पर क्या बोले अशोक पंडित

अशोक पंडित का कहना है कि यह सिर्फ एक अभिनेता और निर्माता के बीच का विवाद नहीं है. अगर ऐसी घटनाएं बिना किसी जवाबदेही के होती रहीं तो फ्यूचर में दूसरे निर्माताओं को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी कलाकार की कमिटमेंट के आधार पर फिल्म में करोड़ों रुपये लगाए गए हैं, तो बीच में प्रोजेक्ट छोड़ने पर उस नुकसान की भरपाई होनी चाहिए

45 करोड़ का हुआ है नुकसान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने दावा किया है कि रणवीर सिंह के फिल्म से अलग होने की वजह से उन्हें करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. इसी वजह से मामला कानूनी मोड़ तक पहुंच गया. डॉन 3 को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रणवीर सिंह फिल्म की स्क्रिप्ट और लगातार हो रही देरी से खुश नहीं थे. कुछ खबरों में क्रिएटिव मतभेदों को भी उनके बाहर होने की वजह बताया गया.

यह भी पढ़ें- 370 की बिरयानी पर मुनव्वर फारूकी ने ली चुटकी, फिर रातों-रात गायब हुए ट्वीट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >