#DuttBiopic : युवा संजय दत्त के लुक में एेसे नजर आये रणबीर कपूर, आप भी देखें

मुंबई : रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग में इन दिनों व्यस्त है. इस बायोपिक के लिए रणबीर का लेटेस्ट लुक सामने आया है. इसमें रणबीर बिलकुल संजय की तरह नजर आ रहे हैं. उनके लुक को जिसने भी देखा, वह एक बार के लिए हैरान रह गया. बताते चलें कि रणबीर कपूर […]

मुंबई : रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग में इन दिनों व्यस्त है. इस बायोपिक के लिए रणबीर का लेटेस्ट लुक सामने आया है.

इसमें रणबीर बिलकुल संजय की तरह नजर आ रहे हैं. उनके लुक को जिसने भी देखा, वह एक बार के लिए हैरान रह गया. बताते चलें कि रणबीर कपूर के लुक्स को मीडिया की नजरों से छिपाने की भरपूर कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें : रणबीर कपूर की तस्वीर बाहर नहीं आनी चाहिए थी: हिरानी

बहरहाल, रणबीर यह लुक संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी के रिलीज के समय के लुक से बिलकुल मेल खा रहा है. इस लुक के लिए रणबीर ने अपने बाल भी बड़े किये हैं. साथ ही उन्होंने चेहरा क्लीन शेव्ड रखा है. बिलकुल वैसे ही, जैसे संजय दत्त 24-25 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म की रिलीज के समय नजर आते थे.

बताते चलें कि रणबीर का यह नया लुक एक फुटबॉल इवेंट के दौरान सामने आया है. जहां वह फ्रेंड्स आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंचे थे. संजय दत्त की बायोपिक फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैंऔर इसके प्रोडूसर विधु विनोद चोपड़ा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >