तो इसलिए परिणीति चोपड़ा ने ढाई साल तक लिया था फिल्मों से ब्रेक

नयी दिल्ली: करीब ढाई साल के अंतराल के बाद ‘मेरी प्यारी बिंदु’ फिल्म से अपने अभिनय के नये सफर की शुरुआत कर रहीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वह असल में कभी भी फिल्मों से दूर नहीं रहीं. 28 साल की अभिनेत्री की आखिरी फिल्म ‘किल दिल’ नवंबर, 2014 में आयी थी. उन्होंने […]

नयी दिल्ली: करीब ढाई साल के अंतराल के बाद ‘मेरी प्यारी बिंदु’ फिल्म से अपने अभिनय के नये सफर की शुरुआत कर रहीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वह असल में कभी भी फिल्मों से दूर नहीं रहीं. 28 साल की अभिनेत्री की आखिरी फिल्म ‘किल दिल’ नवंबर, 2014 में आयी थी. उन्होंने कहा कि एक योजना के तहत उन्होंने फिल्मों से थोडे समय के लिए ब्रेक लिया था.

परिणीति ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि मैं कहीं चली गयी थी. ऐसा था कि मुझे अपना घर बनाना था और मैं अपनी फिटनेस पर काम करना चाहती थी. मेरी एक के बाद एक छह फिल्में आयीं, इसलिए मुझे इसके बाद थोडे समय के लिए छुट्टी चाहिए थी और ऐसा ही मैंने किया.’ उन्होंने कहा कि इस समय ने उन्हें एक नया नजरिया दिया और वह हर कलाकार के लिए ऐसा करने की सिफारिश करेंगी.

‘बाहुबली 2’ की अपार सफलता के बाद प्रभास ने बढ़ाई फीस, अब एक फिल्‍म के लिए लेंगे इतने करोड़

‘इश्कजादे’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’ और ‘हंसी तो फंसी’ जैसी फिल्मों की अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे सच में लगता है कि एक कलाकार को अपने खुद के विकास की खातिर एक ब्रेक लेना चाहिए. यह आपको चिंतनशील बनने में मदद करता है. यह आपको खुद को बेहतर तरीके से समझने में सक्षम बनाता है.’

यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है. नवोदित निर्देशक अक्षय रॉय इसका निर्देशन कर रहे हैं और परिणीति के साथ आयुष्मान खुराना इसमें मुख्य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >